scriptनिकाय उपचुनाव : 8 जिलों के 15 निकायों में 69.84 फीसदी मतदान, राजगढ़ में पुलिस पर पथराव दो पुलिसकर्मी घायल | Municipal by-elections: 69.84 percent voting in 15 bodies of 8 distric | Patrika News

निकाय उपचुनाव : 8 जिलों के 15 निकायों में 69.84 फीसदी मतदान, राजगढ़ में पुलिस पर पथराव दो पुलिसकर्मी घायल

locationजयपुरPublished: Jul 27, 2021 12:28:19 am

Submitted by:

Gaurav Mayank

प्रदेश के 8 जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों के लिए सोमवार को हुए मतदान में मतदान 69.84 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा मतदान झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगर पालिका में हुआ जहां 88.16 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। बेगूं पंचायत समिति के राजगढ़ पंचायत में सरपंच के उप चुनाव में पराजित प्रत्याशी के परिजनों ने सोमवार सुबह गांव में उत्पात मचाया। बाजार बंद करवाने के दौरान हुई तनातनी पर गांव में माहौल गर्माया।

निकाय उपचुनाव : 8 जिलों के 15 निकायों में 69.84 फीसदी मतदान, राजगढ़ में पुलिस पर पथराव दो पुलिसकर्मी घायल

निकाय उपचुनाव : 8 जिलों के 15 निकायों में 69.84 फीसदी मतदान, राजगढ़ में पुलिस पर पथराव दो पुलिसकर्मी घायल

जयपुर। प्रदेश के 8 जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों के लिए सोमवार को हुए मतदान में मतदान 69.84 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा मतदान झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगर पालिका में हुआ जहां 88.16 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। बेगूं पंचायत समिति के राजगढ़ पंचायत में सरपंच के उप चुनाव में पराजित प्रत्याशी के परिजनों ने सोमवार सुबह गांव में उत्पात मचाया। बाजार बंद करवाने के दौरान हुई तनातनी पर गांव में माहौल गर्माया। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया इस पर दो पुलिसकर्मी घायल हुए।
थाना प्रभारी संजय गुर्जर के अनुसार पराजित प्रत्याशी के परिजन राजगढ़ बाजार बंद करवा रहे थे। बन्द पर कुछ लोगों ने विरोध किया जिससे वहां पर तनातनी हो गई। सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पराजित प्रत्याशी ओमप्रकाश सोमानी के समर्थक पुलिस को देख आक्रोशित हो गए। पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया इस पर लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से पारसोली थाने के दो पुलिसकर्मी नरेश एवं रणजीत घायल हो गए। दोनों का उपचार कराया गया।
ये है मामला

राजगढ़ में कुछ समय पूर्व सरपंच मांगीलाल धाकड़ की मौत हो गई थी। रविवार को हुए उपचुनाव मतदान में कैलाश चंद्र प्रजापत ने ओमप्रकाश सोमानी को 34 वोटों से हरा दिया। राजगढ़ पंचायत में राजगढ़ एवं ंचेनपुरिया के मतदाता एक तरफ थे । महेसरा, डैकड़ीखेड़ा एव बसोटा के मतदाता दूसरी ओर। चुनाव पूर्व राजगढ़ के मतदाता एकजुट रहने के लिए प्रतिबद्ध हुए थे। ओमप्रकाश की हार के बाद सोमवार सुबह सभी लोगों ने बाजार बंद रख मंदिर पर एकत्रित होने का फैसला किया। इसी दौरान एक व्यापारी ने दुकान बंद रखने का विरोध किया। इस पर आपस में तनातनी हो गई। इसकी पारसोली पुलिस को इसकी सूचना दी गई । थाना प्रभारी के अनुसार सूचना पर राजगढ़ पहुंचे जाप्ते के साथ पराजित प्रत्याशी के समर्थकों ने दुव्र्यवहार किया। लोगों की भीड़ देख थाना प्रभारी संजय गुर्जर जाप्ते के साथ राजगढ़ पहुंचे। पराजित प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने पराजित प्रत्याशी ओम प्रकाश, पप्पू सोमानी, पिंकी सोमानी सहित करीब 30 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
पुलिस का गोद लिया गांव राजगढ़

राजगढ़ गांव को आदर्श बनाने के लिए दो वर्ष पूर्व पुलिस ने इस गांव को गोद लिया था। पूर्व सरपंच मांगीलाल धाकड़ एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र जैन सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने समारोह आयोजित कर गांव को गोद लिया । उसी गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो