निगम प्रशासन ने शहर के विवाह स्थलों पर टेढ़ी नजरें की हैं। शहर के कई विवाह स्थलों ने लाईसेंस नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं कराया है। ऐसे विवाह स्थलों पर अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने पिछले दिनों नवीनीकरण शुल्क के लिए शिविर लगाया था, लेकिन कई विवाह स्थलों ने पैसा नहीं जमा कराया है। उन पर निगम कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा यूडी टैक्स के कई बकायादारों को भी निगम प्रशासन ने नोटिस दे रखे हैं। इनमें बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की जाएगी।
कमाई की शुरुआत रही अच्छी
नगर निगम ग्रेटर जयपुर की राजस्व प्रथम शाखा ने विभिन्न होर्डिंग साइट्स का ई-ऑक्शन आयोजित किया गया। इससे 4 करोड़ 70 लाख रुपए की आय हुई है। इसी तरह समस्त जोन में विवाह स्थल लाइसेंस नवीनीकरण कैम्प लगाए गए थे। इन कैम्पों से भी 5 करोड़ 46 लाख 99 हजार 582 रुपए की कमाई निगम को हुई है।
पट्टों से भी करेंगे कमाई
नगर निगम में प्रशासन शहरों के संग अभियान चल रहा है। इस अभियान के जरिए भी निगम ने कमाई का प्लान तैयार किया है। आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से अभियान में जो भी छूट दी गई है, उसके आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टे दिए जाएं, ताकि नगर निगम को भी कमाई हो सके।