script

नगर निगम वार्ड परिसीमन का बदला कैलेंडर

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2019 03:17:01 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

जयपुर के दोनों नगर निगमों (Municipal Corporation) सहित प्रदेश की नवगठित 6 नगर निगमों में वार्ड पुनर्गठन (Ward reorganization) का काम अब 31 जनवरी तक पूरा करना होगा। इससे पहले वार्डों के पुनर्सीमांकन के प्रस्ताव 14 दिसंबर तक तैयार करने होंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर आपत्तियां 15 दिन में लेनी होगी। पहले यह काम 60 दिन में पूरा करना था। स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) की ओर से अब वार्ड पुनर्गठन का नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

अब 25 दिन में करना होगा वार्ड पुनर्गठन का काम

अब 25 दिन में करना होगा वार्ड पुनर्गठन का काम

नगर निगम वार्ड परिसीमन का बदला कैलेंडर

– अब 25 दिन में करना होगा वार्ड पुनर्गठन का काम

जयपुर। जयपुर के दोनों नगर निगमों (Municipal Corporation) सहित प्रदेश की नवगठित 6 नगर निगमों में वार्ड पुनर्गठन (Ward reorganization) का काम अब 31 जनवरी तक पूरा करना होगा। इससे पहले वार्डों के पुनर्सीमांकन के प्रस्ताव 14 दिसंबर तक तैयार करने होंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर आपत्तियां 15 दिन में लेनी होगी। पहले यह काम 60 दिन में पूरा करना था। स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) की ओर से अब वार्ड पुनर्गठन का नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
डीएलबी की ओर से जारी नए कैलेंडर के अनुसार अब जयपुर में 250 वार्डों के पुनर्गठन करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को 25 दिन और मिलेंगे। जयपुर में वार्डो के परिसीमन का काम 15 नवम्बर से शुरू हो चुका है। अब डीएलबी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया है। अब 31 जनवरी तक वार्ड परिसीमन का काम पूरा करना होगा। वार्डों के पुनर्गठन का प्रस्ताव के लिए कुल 30 दिन मिले हैं, जिसमें से 5 दिन निकल चुके हैं, अब 25 दिन में ये प्रस्ताव तैयार करने होंगे, यह काम 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक करना होगा। वहीं पुनर्सीमांकन के प्रस्ताव पर आपत्ति आमंत्रित कर, उन्हें प्राप्त करने के लिए 30 दिन के बजाय अब 15 दिन निर्धारित किए गए है। यह काम 30 दिसम्बर तक चलेगा। इसके बाद 15 दिन में नक्शे और आपत्तियों पर टिप्पणी सहित उसे सरकार को भेजा जाएगा। यह काम 14 जनवरी तक यानी 15 दिन में पूरा करना होगा। इसके बाद सरकार 11 दिन में 25 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण और प्रस्ताव अनुमोदन करेगी। इसके 5 दिन बाद 31 जनवरी तक वार्डों का परिसीमन के राजपत्र में अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो