script

भाजपा नेता की हत्या, हाथ-पैर बांध उनकी गाड़ी में छोड़ गए शव

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2018 01:43:55 am

जादू-टोने का सामान मिला

जादू-टोने का सामान मिला

भाजपा नेता की हत्या, हाथ-पैर बांध उनकी गाड़ी में छोड़ गए शव

माण्डलगढ़.

भाजपा ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी की गुरुवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चित्तौडग़ढ़ जिले में जोगणिया माता-मेनाल मार्ग पर शुक्रवार सुबह उनकी ही जीप में शव मिला। गले में साफी बंधी हुई थी और हाथ-पैर बंधे थे। जोशी का शुक्रवार को ही जन्मदिन भी था।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि मेनाल-जोगणिया माता मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी जीप में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की पहचान लाडपुरा निवासी चुन्नीलाल जोशी (६०) के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा व माण्डलगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यानाराण जोशी वहां पहुंचे। पुलिस ने चित्तौडग़ढ़ से एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड बुला लिए। उनके सिर में चोट के निशान मिले।
एएसपी भवानीशंकर ने बताया कि जीप में लच्छा, लाल कपड़ा, अन्य सामान व पर्ची मिली। जीप में एक तलवार भी थी। परिजनों ने बताया कि तलवार चुन्नीलाल अपने साथ रखते थे। गाड़ी में तंत्र-मंत्र का सामान मिलने से माना जा रहा है कि उनको बहाने बनाकर वहां बुलाया गया। कोई तांत्रिक चुन्नीलाल के सम्पर्क में था। तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या की गई। क्षेत्र के लोगों का कहना था
किसी से मिलकर आने की बात कहकर निकले
परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे मेनाल के निकट किसी से मिलकर आने की बात कहकर जोशी जीप लेकर निकले थे। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। बेंगू और माण्डलगढ़ पुलिस को परिजनों ने लापता होने की सूचना दी।
जोगणिया माता में फुटेज में दिखे दो संदिग्ध
पुलिस ने जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला तो गुरुवार शाम ६.४५ बजे चुन्नीलाल दो संदिग्धों के साथ वहां नजर आए। करीब १५ मिनट बाद ७ बजे वहां से रवाना हुए।
शुभकामनाएं देने के लिए लोग करते रहे फोन
चुन्नीलाल का शुक्रवार को जन्म दिन था। सुबह कई लोगों ने उनको बधाई देने के लिए कॉल किया तो मोबाइल बंद था। शाम को लाडपुरा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। कि गुरुवार रात आठ बजे से ही यह वाहन वहां खड़ा था।

ट्रेंडिंग वीडियो