script

हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Jan 13, 2020 09:38:25 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

भरतपुर के नदबई में हिस्ट्रीशीटर विजयपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें आरोपी योगेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, मोहित व रोहतान जाट को गिरफ्तार किया गया है।

Murder accused arrested

Murder accused arrested

भरतपुर के नदबई में हिस्ट्रीशीटर विजयपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें आरोपी योगेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, मोहित व रोहतान जाट को गिरफ्तार किया गया है।
बता दे.. कस्बे में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हमलावर पुलिस थाने के पास युवक विजयपाल सिंह पर फायरिंग कर भाग निकले। सीने में दो गोली लगने से विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जिसमें में एक जने को धरदबोचा। जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
बता दे..मृतक विजयपाल सिंह जयपुर के शिप्रापथ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गांव मांझी निवासी विजयपाल सिंह पुलिस थाने के सामने स्थित मिष्ठान भंडार की दुकान से रविवार शाम को मिठाई खरीदने की बात कर रहा था। इसी दौरान दो बदमाश आए और विजयपाल पर फायरिंग कर दी। शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर भरतपुर रैफर कर दिया। घायल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाद में मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो