दिन मंें पत्नी से झगड़ा हुआ था, रात को कर दी हत्या... अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हुई पत्नी
सांगानेर पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी रुपा देवी ने बेटे अशोक की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज कराया हैं। बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रुपा देवी की बहू मूल रुप से दिल्ली की रहने वाली है। अशोक से कुछ साल पहले शादी हुई थी। कुछ समय से वह किसी के साथ संपर्क मेें थी। घर में घंटों कमरे में बंद होकर मोबाइल पर बातें करती थीं। बेटा अशोक समझाता था लेकिन वह झगड़ा करती थीं करीब दो महीने पहले भी यही सब हुआ। अशोक ने समझाया तो पत्नी ने झगडा कर लिया और धमकी दे दी कि अब तेरी खैर नहीं है। शाम को बड़े बेटे ने मां को फोन किया कि अशोक की लाश घर में पडी है। परिवार के लोग पहुंचे तो पता चला कि बहू घर में नहीं है और फोन भी बंद है। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुसाइड़ मानकर फाइल बंद कर दी। घर वालों ने अंतिम संस्कार किया लेकिन अंतिम संस्कार में बहू शामिल नहीं हुई। बेटे के बारहवें के दिन वह दिल्ली से लौटी और कुछ जरूरी सामान घर से लेकर चली गई। मां रुपा देवी ने पुलिस को बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग और कई अन्य सबूत हैं जो बहू के खिलाफ हैं। पुलिस ने इस सबूतों के आधार पर हत्या का केस बहू सुनिता और उसके प्रेमी के खिलाफ दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।