scriptपति—पत्नी के बीच हुआ विवाद, फिर.. | murder in bundi | Patrika News

पति—पत्नी के बीच हुआ विवाद, फिर..

locationजयपुरPublished: Sep 23, 2019 09:03:21 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

बूंदी जिले में सोमवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। मामला बूंदी के केशवरायपाटन इलाके का है।  रेलवे स्टेशन पर पति अजीमुद्दीन व पत्नी तबस्सुम के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो अजीमुद्दीन ने चाकू से पत्नी तबस्सुम पर वार किए। चाकू से हमला होने के कारण तबस्सुम लहुलुहान होकर गिर पड़ी। पुलिस ने लहुलुहान हालात में तबस्सुम को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तब्ससुम को मृत घोषित कर दिया। 

murder in bundi

murder in bundi

बूंदी जिले में सोमवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। मामला बूंदी के केशवरायपाटन इलाके का है। बता दे..सोमवार को केशवरायपाटन रेलवे स्टेशन पर पति अजीमुद्दीन व पत्नी तबस्सुम के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो अजीमुद्दीन ने चाकू से पत्नी तबस्सुम पर वार किए। चाकू से हमला होने के कारण तबस्सुम लहुलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान मौके पर सनसनी फैल गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर केशवरायपाटन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लहुलुहान हालात में तबस्सुम को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तब्ससुम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, मृतका के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रहीं है।
बता दे…पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रहीं है। बहरहाल, आरोपी पति ने पत्नी की हत्या क्यों की। कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, पति अजीमुद्दीन रेलवे विभाग में कार्यरत है। व उसकी पत्नी तबस्सुम वन विभाग में कार्यरत थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो