राजस्थान में कांग्रेस नेता के 16 साल के बेटे की निर्मम हत्या के बाद हंगामा, पुलिस बंदोबस्त करना पडा
इस हत्याकांड के बार पूरे कोटा में सनसनी फैली हुई है। कम उम्र के हत्यारों से अब पुलिस भी सकते में है। उधर आज प्रिंस के शव को पोस्टमार्टम होगा। माहौल खराब नहीं हो इस कारण मकबरा थाना क्षेत्र में पुलिस का अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया है।

जयपुर
16 साल के प्रिंस की उसके ही हम उम्र दो लड़कों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पूरी रात से उनकी तलाश की जा रही है लेकिन उनके बारे में सुराग तक नहीं लगा है। उधर प्रिंस की हत्या के बाद से घर में बवाल मचा हुआ है। घटना कोटा जिले की है। जहां पर शुक्रवार रात मकबरा थाना क्षेत्र मे सोलह साल के प्रिंस की हत्या कर दी गई।
प्रिंस अपने दो साथियों ओवेश और रेहान के साथ अपने घर के नजदीक ही खड़ा बातें कर रहा था। इसी दौरान दोनो ओर से दो किशोर आए ओर ताबड़तोड़ तीनों पर चाकू से दर्जनों वार किए। चाकू प्रिंस के गले और सिर में लगे। लोगों ने झगड़ा छुड़ाया और उसके बाद हमला करने वाले दोनो किशोर वहां से भाग गए। बाद में घायल प्रिंस और उसके दोनो साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रिंस की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि प्रिंस वाड पार्षद और कांग्रेसी नेता दिनेश जोशी का बेटा था। दिनेश शनि मंदिर के पुजारी भी हैं। बताया जा रहा है कि जिन दो लड़कों ने हमला और हत्या की उनके साथ गुरुवार को प्रिंस और उसके दोस्तों का झगड़ा हुआ था। इस हत्याकांड के बार पूरे कोटा में सनसनी फैली हुई है। कम उम्र के हत्यारों से अब पुलिस भी सकते में है। उधर आज प्रिंस के शव को पोस्टमार्टम होगा। माहौल खराब नहीं हो इस कारण मकबरा थाना क्षेत्र में पुलिस का अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज