scriptजमीनी विवाद की आपसी रंजिश में… | murder in sikar | Patrika News

जमीनी विवाद की आपसी रंजिश में…

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2019 08:34:00 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी में चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। रामगढ़ शेखावाटी स्थित वार्ड नंबर एक निवासी महेश कुमार गुरुवार सुबह घर से निकला था। महेश शौच के लिए गया था। इस दौरान रास्ते में खटीकान मोहल्ले में बाइपास के पास महेश को कुछ लोगों ने रोका। आरोपियों ने महेश पर चाकूओं से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

murder in sikar

murder in sikar

सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी में चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दे…रामगढ़ शेखावाटी स्थित वार्ड नंबर एक निवासी महेश कुमार गुरुवार सुबह घर से निकला था। महेश शौच के लिए गया था। इस दौरान रास्ते में खटीकान मोहल्ले में बाइपास के पास महेश को कुछ लोगों ने रोका। आरोपियों ने महेश पर चाकूओं से हमला किया। जिससे महेश लहुलहान होकर गिर गया। वारदात के दौरान मौके पर सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इतला मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इधर, युवक की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सैकड़ो लोग पुलिस थाने में पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने थाने पर विरोध किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस थाने में हत्या की रिपोर्ट दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहीं है।
बता दे….पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जिसके चलते आरोपियों ने युवक महेश की हत्या कर डाली। पिछले कुछ दिनों से महेश का अपने परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पिछले दिनों महेश का परिवार के लोगों से झगड़ा भी हुआ था। गुरुवार सुबह महेश घर से शौच के लिए गया था। तभी आरोपियों ने महेश को रास्ते में रोककर चाकूओं से गोद डाला और उसकी हत्या कर डाली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो