scriptछैमार गैंग, डकैती के साथ जो करें छह हत्या वहीं गिरोह का मुखिया | murderer | Patrika News

छैमार गैंग, डकैती के साथ जो करें छह हत्या वहीं गिरोह का मुखिया

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2020 01:37:28 pm

Submitted by:

Devendra Sharma

– चोरी, डकैती, हत्या के कई मामले हैं दर्ज

photo_2020-02-27_13-34-51_1.jpg

जयपुर. चोरी-डकैती की वारदात में हत्या करने वाली यूपी के कुख्यात छैमार गिरोह के चार बदमाशों को जयपुर पुलिस ने पकड़ा है। मालपुरा गेट थाना पुलिस को मंगलवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलवे ट्रेक के पास वारदात की फिराक में छुपे हुए हैं। पुलिस टीम ने संदिग्धों को घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वह दुसाद नगर में रहने वाले एक कपड़ा व्यवसायी के घर पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे व 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्नौज हाल प्रताप नगर निवासी शकूर शाह (58), उस्मान शाह (32), महफूज आलम उर्फ लुकमान उर्फ आले नबी (30) और रिजवान उर्फ चौधरी (43) है। यह यूपी के कुख्यात छैमार गिरोह के हैं, इन्होंने चोरी-डकैती व हत्या की कई वारदात स्वीकार की है।
जो छह हत्या करें, वो छैमार का मुखिया

यहां भी यह चोरी-डकैती के दुस्साहस से घूसते हैं और किसी की जाग हो जाती है तो उसके सिर पर वार करके हत्या कर देते हैं। गिरोह में प्रचलित है कि जो व्यक्ति डकैती के साथ छह हत्याएं कर चुका हो वह गिरोह का उस्ताद बन जाता है। पकड़े गए गिरोह में शकूर मुखिया था। इन्होंने अनगिनत वारदात है, जिनकी पुलिस तस्दीक कर रही है। इन्होंने यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में वारदात की है।
भरतपुर में वारदात कर यहां पहुंचे

करीब एक साल पहले भरतपुर में 4-5 जगह चोरी-डकैती के साथ ही तीन हत्याएं हुई थी। तब इस गिरोह का नाम सामने आया था। पुलिस ने गिरोह के कई लोगों को धौलपुर, अलवर से पकड़ा था। तब शकूर व इसके कई साथी महेंदीपुर बालाजी के पास आकर छुप गए। करीब छह महीने पहले यह प्रताप नगर रामनगरिया में घुमंतू के रूप में डेरा डालकर रहने लगे।
यह वारदात कबूली


– करीब 15 दिन पहले तालेड़ा के पास बूंदी में चोरी
– आठ महीने पहले टोडा भीम में भैसा गांव में चोरी
– 10 माह पहले अलवर के सहजपुर गांव में चोरी
– एक साल पहले भरतपुर में 4-5 चोरी डकैती व तीन हत्या
– यूपी के मीरगंज में पांच साल पहले एक महात्मा की हत्या
– जहानगंज के भडोसा व जरारी गांव में दो साल पहले हत्या व डकैती
– यूपी के बसोली, सरोली, सहसवास, भवानीपुर, अनजनी, कन्नौज, ऐटा, बरेली में दर्जनों चोरियां
एक ही परिवार के


थानाधिकारी नेमीचंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उस्मान व महफूज दोनों ही शकूर के बेटे है। यह कुछ सालों से वारदात करने लगे हैं। पुलिस की दबिश के दौरान मुबीन उर्फ मुमीन फरार हो गया। उसके विरुद्ध भी कई मामले दर्ज हैं। मुबीन के विरुद्ध बरेली में 50 हजार और भरतपुर में दो हजार रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे, पांच जिंदा कारतूस, लोहे का सरिया व लकड़ी का डंडा बरामद किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो