scriptयुवाओं और महिलाओं की उम्मीदों को करेंगे पूरा: गहलोत | My Government Will fulfill the expectations of youth and women: Gehlot | Patrika News
जयपुर

युवाओं और महिलाओं की उम्मीदों को करेंगे पूरा: गहलोत

बजट की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार, किया संवाद

जयपुरFeb 07, 2020 / 07:48 pm

Ashwani Kumar

युवाओं और महिलाओं की उम्मीदों को करेंगे पूरा: गहलोत

युवाओं और महिलाओं की उम्मीदों को करेंगे पूरा: गहलोत

जयपुर. राज्य सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के युवा, खिलाडिय़ों, महिलाओं, प्रोफेशनल्स और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से संवाद किया। गहलोत ने कहा कि आप सभी राज्य के विकास की अहम कड़ी हैं। क्षमताओं का सही दिशा में उपयोग हो, इसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान होना जरूरी हंै। इसी सोच के साथ पिछले बजट में भी सभी के सुझाव को स्थान दिया था। आगामी बजट भी आपकी आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप बनें, इसके लिए आपके सुझाव महत्वपूर्ण होंगे।
शासन सचिवालय के कॉफ्रेंस हॉल में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के युवाओं में भरपूर प्रतिभा है। वे अपनी योग्यता के दम पर राज्य के विकास में भागीदार बनें। सरकार उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित करेगी और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाएगी। बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल सहित अन्य विषयों पर युवाओं और महिलाओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश, खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, मुख्यमंत्री के सलाहकार गोविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आभार व्यक्त किया
-विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों और मेधावी विद्यार्थियों ने पहली बार राज्य खेलों के आयोजन तथा नौकरियों में खिलाडिय़ों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
-महिला सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार के फै सलों की महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने सराहना की। ‘आई एम शक्तिÓ योजना के तहत एक हजार करोड़ रुपए का फंड उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Home / Jaipur / युवाओं और महिलाओं की उम्मीदों को करेंगे पूरा: गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो