जयपुर

मेरा अजीज दोस्त चला गया: गहलोत

जयपुर।कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन से प्रदेश के सियासी हलकों में भी शोक की लहर छा गई।

जयपुरNov 25, 2020 / 06:53 pm

rahul

यह समय राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का – गहलोत

जयपुर।कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन से प्रदेश के सियासी हलकों में भी शोक की लहर छा गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पटेल के निधन पर दुःख जताया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक सन्देश में पटेल को अपना दोस्त कहकर संबोधित किया। उनका चले जाना कांग्रेस पार्टी और मेरे जैसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।राजनीति से भी हटकर मेरे घनिष्ठ मित्र के देहांत से मुझे गहरा आघात लगा। उनका इस तरह जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। आज मैंने अपना एक करीबी दोस्त और विश्वसनीय साथी खोया है। अहमद पटेल की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर पाएगा।
गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी के साथ 1985 में प्रधानमंत्री के संसदीय सचिव के रूप से लगातार गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कोषाध्यक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में सफलतापूर्वक जिम्मेदारियों को निभाने का एक इतिहास बनाया। इस तरह उन्होंने चार दशकों से भी ज्यादा अपने राजनीतिक जीवन में सत्ता से दूर रहकर भी हमेशा कांग्रेस संगठन को एकजुट रखने में अपनी प्रतिबद्धता रखी। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। गहलोत ने कहा कि अहमद भाई का अचानक जाना आज के समय पूरी राजनीतिक बिरादरी एवं राष्ट्र के लिये भी एक बडा आघात है। आज के हालात में तो कांग्रेस पार्टी को उनकी और अधिक कमी महसूस होगी।

Home / Jaipur / मेरा अजीज दोस्त चला गया: गहलोत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.