नड्डा का भाजपा अध्यक्ष बनना तय
जयपुरPublished: Jan 13, 2020 06:58:54 pm
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया देशभर में चल रही है। पार्टी संविधान के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं।
नड्डा का भाजपा अध्यक्ष बनना तय
जयपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया देशभर में चल रही है। पार्टी संविधान के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि 18 जनवरी तक देश के 80 फीसदी राज्यों में पार्टी के संगठन चुनाव संपन्न हो जाएंगे। ऐसे में 19 जनवरी से राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 19 को नामांकन के बाद अगले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। भाजपा की परंपरा केअनुसार अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव निर्विरोध होते रहे हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार नड्डा के नाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा के केन्द्रीय चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह अगले दो तीन दिन में पार्टी के राष्ट्रीय के चुनाव की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों में चर्चा हैं कि वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे। 19 जनवरी को नामांकन होगा तथा 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा के नाम की घोषणा हो जाएगी।
यह भी बताया जा रहा है कि इस चुनाव में कई राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री आदि नड्डा के प्रस्तावक होंगे।