scriptअध्यक्षजी ये भाजपा मुख्यालय नहीं, नगर निगम कार्यालय है.. | Nagar Niga Grater Bjp Conference City President Raghav Sharma | Patrika News
जयपुर

अध्यक्षजी ये भाजपा मुख्यालय नहीं, नगर निगम कार्यालय है..

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की नवनिर्वाचित महापौर सौम्या गुर्जर ने धनतेरस पर विधि विधान के साथ कुर्सी संभाल ली। इसके बाद गुर्जर ने प्रेस वार्ता की मगर यह महापौर की बजाय भाजपा की प्रेस वार्ता ज्यादा नजर आई। प्रेस वार्ता में गुर्जर के साथ शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के साथ मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी बैठे।

जयपुरNov 13, 2020 / 06:37 pm

Umesh Sharma

अध्यक्षजी ये भाजपा मुख्यालय नहीं, नगर निगम कार्यालय है..

अध्यक्षजी ये भाजपा मुख्यालय नहीं, नगर निगम कार्यालय है..

जयपुर।

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की नवनिर्वाचित महापौर सौम्या गुर्जर ने धनतेरस पर विधि विधान के साथ कुर्सी संभाल ली। इसके बाद गुर्जर ने प्रेस वार्ता की मगर यह महापौर की बजाय भाजपा की प्रेस वार्ता ज्यादा नजर आई। प्रेस वार्ता में गुर्जर के साथ शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के साथ मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी बैठे।
इस संबंध में जब शहर अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पहली प्रेस वार्ता और शहर अध्यक्ष के नाते मेरा नैतिक दायित्व बनता है कि मैं इसमें उपस्थित रहूं। भाजपा में सामूहिकता और संगठन की भावना से काम करती है। भाजपा को ग्रेटर नगर निगम में आशातीत सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कैसे आधुनिक जयपुर बने और पिछले डेढ़ साल में जो काम रुके थे, उन्हें कैसे गतिमान किया जाए। उस दिशा में हम काम करेंगे। कांग्रेस ने षड्यंत्र रचकर शहर को दो भागों में बांटा था। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।
भाजपा का संकल्प पत्र हमारे लिए गीता और रामायण

शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए जो हमने संकल्प पत्र जारी किया था, उस पर हम काम शुरू करेंगे। यह पत्र हमारे लिए गीता और रामायण जैसा है। इसे लेकर ही मैं अपनी बात रखने आया हूं।
सबको साथ लेकर चलेंगे

सौम्या गुर्जर ने कहा कि हमारे 88 पार्षद जीते है और हमें 97 वोट मिले। मगर हम सभी 150 पार्षदों को लेकर काम करेंगे। जनता का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। सरकार से भी हम विकास में भागीदारी का आग्रह करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो