scriptRajasthan BJP: आज ख़त्म होगा टिकट का इंतजार, शाम या देर रात तक जारी हो सकती है पहली सूची | nagar nigam chunav 2020 bjp candidate list latest update | Patrika News

Rajasthan BJP: आज ख़त्म होगा टिकट का इंतजार, शाम या देर रात तक जारी हो सकती है पहली सूची

locationजयपुरPublished: Oct 17, 2020 10:59:27 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

नगर निगम चुनाव 2020, भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आज संभावित, जहां कोंट्रोवर्सी नहीं उन नामों की होगी घोषणा, जहां सबसे ज़्यादा विवाद वहां आखिरी में जारी होगी अंतिम सूची, 19 अक्टूबर है नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
 

nagar nigam chunav 2020 bjp candidate list latest update
जयपुर।

तीन शहरों के छह नगर निगमों के चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा आज अपने ‘जिताऊ’ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ आज शाम या देर रात तक पहली सूची जारी की जा सकती है। जयपुर नगर निगम की जयपुर हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के लिए भी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आज आने की संभावना है।
भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में ऐसे नामों को शामिल किया जा रहा है जहां ज़्यादा कोंट्रोवर्सी नहीं है या किसी एक नाम को तय करने में ज़्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी है। हालांकि पार्टी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस सूची में कितने प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
जयपुर के सभी 33 मंडलों से टिकटार्थियों के नाम मिल चुके हैं। इन्हें लेकर पहले दौर का मंथन भी हो चुका है। ऐसे में पार्टी ने ऐसे नामों की छंटनी कर ली है, जिन्हें लेकर कोई विरोध नहीं है।
वहीं माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगा। नामांकन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर है और भाजपा प्रत्याशियों की अंतिम सूची इसी दिन सुबह जारी होना तय माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो