scriptनगर निगम का दंगल: पहले चरण में 58.96 फ़ीसदी मतदान | Nagar Nigam election 58.96 percent voting | Patrika News

नगर निगम का दंगल: पहले चरण में 58.96 फ़ीसदी मतदान

locationजयपुरPublished: Oct 29, 2020 09:22:54 pm

Submitted by:

rahul

प्रदेश में शहरी सरकार के तीन नगर निगमों के चुनाव (Nagar Nigam election )का आज पहला राउंड आज पूरा हो गया।

jaipur

नगर निगम का दंगल

जयपुर। प्रदेश में शहरी सरकार के तीन नगर निगमों के चुनाव (Nagar Nigam election )का आज पहला राउंड आज पूरा हो गया। चुनाव में 58.96 फ़ीसदी मतदान (Voting ) हुआ हैं। कोरोना के चलते मतदान कम हुआ है। इनमें जयपुर हेरिटेज में 56.45 फीसदी,जोधपुर उत्तर में 61.88 और कोटा उत्तर में 62.59 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान सुबह साढे सात बजे शुरू हुआ था जो शाम साढ़े पांच बजे तक हुआ। अब बचे हुए शेष तीन नगर निगमों जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण में 1 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। सभी निगमों के मतों की गिनती 3 नवंबर को कराई जाएगी। इसके बाद मेयर का चुनाव होगा।
आज जयपुर हैरिटेज के 100, जोधपुर उत्तर के 80 और कोटा उत्तर के 70 वार्ड सहित कुल 250 वार्डों के लिए मतदान हुआ है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया। प्रथम चरण में 250 वार्डों के 2761 मतदान केंद्रों पर 16 लाख 54 हजार 547 मतदाता थे लेकिन इसमें आधे से थोडे ज्यादा ही मतदान करने पहुंचे। इन चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो