scriptRajasthan BJP: फूंक-फूंककर बढ़ रहे कदम, नामांकन के आखिरी वक्त तक जारी होंगी सूचियाँ ! | nagar nigam election bjp finalizing candidates list | Patrika News

Rajasthan BJP: फूंक-फूंककर बढ़ रहे कदम, नामांकन के आखिरी वक्त तक जारी होंगी सूचियाँ !

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2020 10:20:38 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

– नगर निगम चुनाव 2020, जयपुर-जोधपुर-कोटा की कुल छह नगर निगमों में चुनाव, प्रत्याशी नामांकन का आखिरी दिन कल, आज देर रात या सुबह तक जारी होंगे सभी नाम, कुछ वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशी देखकर लिया जाएगा फैसला, तो कुछ वार्डों पर विवाद की संभावना, आखिरी वक्त पर होगी घोषणा
 

nagar nigam election bjp finalizing candidates list
जयपुर।

प्रदेश भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए सभी शेष रहे प्रत्याशियों के नाम संभवतः आज शाम या देर रात तक एक साथ घोषित कर सकती है। सूत्रों की माने तो कुछ वार्डों में कांग्रेस की सूची आने के बाद और कुछ में विवाद की स्थिति होने के चलते आखिरी समय में प्रत्याशी चयन पर अंतिम मुहर लगाई जायेगी।
दरअसल, नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी नामांकन के लिए अब आज और कल के दो दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अब सभी पार्टियों के पास अपने सभी प्रत्याशी घोषित करने का आखिरी समय रह गया है।
इससे पहले भाजपा ने शनिवार को दिन भर चली माथापच्ची के बाद देर रात जोधपुर नगर निगम के पांच वार्डों को छोड़कर 155 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम के लिए फिलहाल पांच सीटों पर सहमति नहीं बन पाई जिसकी वजह से इन पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी ने जोधपुर की दोनों नगर निगमों के प्रत्याशियों की सूची जयपुर मुख्यालय के बजाय जोधपुर से ही जारी की है।
जानकारी के अनुसार अब शेष रहे पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा रविवार को किए जाने की संभावना है। वहीं जोधपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस ने भी सूचियां तैयार कर ली है, लेकिन सीएम अशोक गहलोत की हरी झंडी मिलने के बाद ही इनके रविवार को जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
जयपुर में नहीं बनी एकराय
उधर जयपुर की दोनों नगर निगम के संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी कोर कमेटी ने मंथन किया लेकिन विधायकों के साथ एकराय नहीं बन पाई। ऐसे में आज यानी रविवार को यहां प्रत्याशी घोषित किये जाने की पूरी संभावना बनी हुई है।
रणनीति के अनुसार बढ़ रही भाजपा
पार्टी सूत्रों की मानें तो तय रणनीति के तहत आधे से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम कांग्रस की सूची आने के बाद जारी किए जाएंगे। इसे भाजपा की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पहले दौर में उन प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे, जिनके नामों को लेकर कोई विरोध नहीं है। नामांकन की अंतिम तिथि 19 तारीख है, ऐसे में पार्टी अपनी अंतिम सूची आज देर रात या नामांकन के आखिरी दिन यानी कल सुबह ही जारी करेगी।
सभी छह नगर निगम जीतेंगे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पूनिया ने दावा किया कि 6 नगर निगमों में भाजपा की जीत तय है। भले ही कांग्रेस कितनी ही गड़बड़ी कर ले। पूनियां ने कहा कि मंडल प्रभारी, निकाय प्रभारी और स्थानीय प्रतिनिधियों ने चर्चा करके प्रत्याशी फाइनल कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो