जयपुर

भाजपा का टिकटों पर मंथन जारी, कांग्रेस प्रत्याशियों को देखकर जारी होंगे कुछ टिकट

प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और कोटा के छह नगर निगमों में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा में अंतिम दौर का मंथन जारी है। भाजपा मुख्यालय पर शनिवार सुबह से कोर कमेटी टिकटों को लेकर मंथन कर रही है। पहले दौरे में जोधपुर, फिर कोटा पर मंथन हुआ, जिसमें पार्टी ने टिकटों के पैनल पर चर्चा की। सबसे अंत में जयपुर के 250 वार्डों के टिकटों पर मंथन जारी है।

जयपुरOct 17, 2020 / 05:23 pm

Umesh Sharma

भाजपा का टिकटों पर मंथन जारी, कांग्रेस प्रत्याशियों को देखकर जारी होंगे कुछ टिकट

जयपुर।
प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और कोटा के छह नगर निगमों में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा में अंतिम दौर का मंथन जारी है। भाजपा मुख्यालय पर शनिवार सुबह से कोर कमेटी टिकटों को लेकर मंथन कर रही है। पहले दौरे में जोधपुर, फिर कोटा पर मंथन हुआ, जिसमें पार्टी ने टिकटों के पैनल पर चर्चा की। सबसे अंत में जयपुर के 250 वार्डों के टिकटों पर मंथन जारी है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो तय रणनीति के तहत आधे से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम कांग्रस की सूची आने के बाद जारी किए जाएंगे। इसे भाजपा की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पहले दौर में उन प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे, जिनके नामों को लेकर कोई विरोध नहीं है। नामांकन की अंतिम तिथि 19 तारीख है, ऐसे में पार्टी अपनी अंतिम सूची इसी दिन सुबह जारी करेगी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,एवं संभाग प्रभारी, समन्वयक, निगम प्रभारी और सह प्रभारी मौजूद हैं।
मुद्दों को लेकर भी चर्चा

बैठक में इन चुनाव में उठाए जाने वाले मुद्दों पर भी चर्चा हुई। खासकर कोरोना संक्रमण में सरकार के फेल होने, बढ़ते अपराध, टूटी सड़कें, बंद रोड लाइट्स, शहर की लचर सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे पार्टी चुनाव में उठाएगी। पार्टी दृष्टि पत्र के जरिए अपना विजन भी बताएगी और ब्लैक पेपर के जरिए कांग्रेस की गलत नीतियों को भी उजागर करेगी।
सभी छह नगर निगम जीतेंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पूनिया ने दावा किया कि 6 नगर निगमों में भाजपा की जीत तय है। भले ही कांग्रेस कितनी ही गड़बड़ी कर ले। पूनियां ने कहा कि मंडल प्रभारी, निकाय प्रभारी और स्थानीय प्रतिनिधियों ने चर्चा करके जो फाइनल किए हैं, उन पर बैठक में चर्चा हो रही है। जोधपुर के कुछ वार्डों में रणनीति के तहत फिलहाल नाम घोषित नहीं होंगे। चुनाव में किन मुद्दों को उठाना है यह भी बैठक में तय किया जाएगा। आज रात या कल सुबह तक पार्टी अपनी पहली सूची जारी करेगी। निकाय प्रभारियों को सिंबल बांटने का काम सौंपा गया है।

Home / Jaipur / भाजपा का टिकटों पर मंथन जारी, कांग्रेस प्रत्याशियों को देखकर जारी होंगे कुछ टिकट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.