scriptनिगम ने चार हजार गरीबों की सूची जिला प्रशासन को भेजी, दिए जाएंगे एक-एक हजार रुपए | Nagar nigam sent list of 4000 poor to the district administration | Patrika News

निगम ने चार हजार गरीबों की सूची जिला प्रशासन को भेजी, दिए जाएंगे एक-एक हजार रुपए

locationजयपुरPublished: Mar 31, 2020 08:47:50 pm

राज्य सरकार की ओर से गरीबों को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा के बाद अब जिला प्रशासन और नगर निगम ने जरुरतमंद लोगों की तलाश शुरू की

a3.jpg
जया गुप्ता / जयपुर। राज्य सरकार की ओर से गरीबों को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा के बाद अब जिला प्रशासन और नगर निगम ने जरुरतमंद लोगों की तलाश शुरू कर दी है। नगर निगम ने ऐसे करीब चार हजार लोगों की सूची प्रथम चरण में जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई है।
इनमें तीन हजार लोग थड़ी-ठेले वाले हैं, जबकि एक हजार लोग ऐसे शामिल हैं जो न तो खाद्य सुरक्षा में शामिल हैं और न ही पेंशनधारी हैं। निगम ने हर जोन से 100-120 लोगों की सूची ली है। अगले एक सप्ताह तक इन्हें एक-एक हजार रुपए पहुंचने की संभावना है।
निगम ने लोगों की सूची तो जिला प्रशासन को भेज दी है लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इन लोगों को यह राशि कैसे दी जाएगी, नकद या बैंक खाते में। नगर निगम इनके बैंक खाता नंबर लेने की कोशिश कर रहा है। जिनके खाता नंबर पहले से मौजूद हैं, उनकी अलग सूची तैयार की जा रही हैं। वहीं, लोगों को ब्लक मैसेज कर खाता नंबर भी मांगे जा रहे हैं। पहले चरण के बाद अब दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें अधिक लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो