scriptराजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बड़ी खबर, समीकरण दे रहे हैं ये संकेत | Names in the Race for Rajasthan State President BJP :BJP New President | Patrika News

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बड़ी खबर, समीकरण दे रहे हैं ये संकेत

locationजयपुरPublished: Sep 02, 2019 06:18:15 pm

Submitted by:

rohit sharma

Rajasthan BJP New President : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा ( Rajasthan BJP President Announce ) को लेकर पार्टी मंथन में लगी हुई है। हर कार्यकर्ता के मन में यह सवाल है कि आखिर पार्टी किसे प्रदेशाध्यक्ष बनाएगी।

Rajasthan BJP

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बड़ी खबर, समीकरण दे रहे हैं ये संकेत

उमेश शर्मा/जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ( Rajasthan BJP President ) की घोषणा को लेकर पार्टी मंथन में लगी हुई है। हर कार्यकर्ता के मन में यह सवाल है कि आखिर पार्टी किसे प्रदेशाध्यक्ष बनाएगी। जाट, राजपूत, दलित या ब्राह्मण। अन्य जातियों को पार्टी पहले ही बड़े पदों पर आसीन कर चुकी है, ऐसे में ब्राह्मण को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के संकेत मिलते दिख रहे हैं। हालांकि पार्टी स्तर पर अभी मंथन जारी है और संगठन चुनावों की वजह से इस घोषणा में अभी कुछ और समय लग सकता है।

वरिष्ठ नेता भी दे चुके हैं संकेत
समीकरणों की बात की जाए तो इशारा यही मिलता है कि ब्राह्मण के सिर पर ही प्रदेशाध्यक्ष का ताज होगा। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ( Gulab Chand Kataria ) को बनाया है। कटारिया वैश्य समाज से आते हैं। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ) राजपूत समाज से हैं। इसी तरह केंद्र में गजेंद्र शेखावत ( Gajendra Singh Shekhawat ) को कैबिनेट मंत्री ( Cabinet Minister ) बनाया गया जो राजपूत समाज से आते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ( Arjun Ram Meghwal ) भी केंद्र में मंत्री हैं जो दलित समाज से आते हैं। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ( Kailash Chaudhary ) जाट समाज के हैं। ऐसे में ब्राह्मण को अभी तक पार्टी ने कोई पद नहीं दिया हैं। ऐसे में समीकरण ब्राह्मण के पक्ष में बनते नजर आ रहे हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी इसके संकेत दे चुके हैं।
नामों पर दिल्ली में भी हो चुका है विचार
ब्राह्मण नेताओं की बात की जाए तो राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ( Narayan Lal Panchariya ) इस दौड़ में शामिल हैं। पंचारिया सॉफ्ट चेहरा हैं और केंद्रीय नेतृत्व की पसंद भी हैं। उनके नाम पर गंभीरता से दिल्ली में चर्चा भी हो चुकी है। इसी तरह पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ( Arun Chaturvedi ) का नाम भी प्रदेशाध्यक्ष के लिए चल रहा है। चतुर्वेदी पूर्व में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन चलाने का उनके पास अनुभव है। बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष के नामों को लेकर पिछले दिनों कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ) के साथ चर्चा भी हो चुकी है।
प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार
बहरहाल प्रदेशाध्यक्ष के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। पार्टी को जातिगत समीकरण भी साधने हैं। ऐसे में ब्राह्मण जाति से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण वोटों को अपनी ओर खींच सकती है। देखना होगा कि पार्टी कब तक प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा करती है।

ट्रेंडिंग वीडियो