scriptभाजपा में आने लगे मंडल अध्यक्षों के नाम, नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी तैयारी | Names of Mandal presidents started coming in BJP, preparations for ne | Patrika News

भाजपा में आने लगे मंडल अध्यक्षों के नाम, नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी तैयारी

locationजयपुरPublished: Dec 07, 2019 11:59:44 pm

युवाओं को मिलेगी तरजीह

भाजपा में आने लगे मंडल अध्यक्षों के नाम, नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी तैयारी

भाजपा में आने लगे मंडल अध्यक्षों के नाम, नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी तैयारी

जयपुर. संगठनात्मक चुनाव के तहत भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा शनिवार से शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन रविवार से शुरू होगा।
पार्टी ने सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सूत्रों के अनुसार रविवार तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच जयपुर शहर के मंडल अध्यक्षों को लेकर चर्चा तेज रही। जयपुर शहर में भाजपा के 32 मंडलों के लिए लगभग 300 कर्ताओं ने दावेदारी की थी। 
दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया नई कार्यकारिणी की घोषणा कभी भी कर सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन संभवतया 15 दिसंबर तक हो जाएगा। अध्यक्ष पद पर पूनिया का कुछ महीने पहले ही मनोनयन हुआ है। अब इस पद पर निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी के संबंध में उच्च स्तर पर मंथन हो चुका है। इससे पहले अशोक परनामी के समय कार्यकारिणी का विस्तार हुआ था। उसके बाद मदनलाल सैनी के समय पूरी तरह कार्यकारिणी नई नहीं बनाई गई थी। हालांकि अटकलें हैं कि पंचायत राज चुनाव के कारण कार्यकारिणी की घोषणा फरवरी तक टल भी सकती है।
————————————————————-
पूनिया कर चुके हैं दौरे
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पिछले दिनों लगभग सभी जिलों के दौरे कर चुके हैं। इसे प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी में संभाग या जिले वार प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। लंबे समय से पदों के लिए इन्तजार कर रहे कार्यकर्ताओं को भी पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी में मौका दिया जा सकता है। ऐसे चेहरों को भी जगह दी जाएगी, जो अगले चार साल विपक्षी दल के तौर पर सरकार के खिलाफ मजबूती से मुद्दे उठा सकें।

ट्रेंडिंग वीडियो