scriptराजनीतिक नियुक्तियों की लड़ाई में नारायण सिंह भी कूदे, बोले- ‘कार्यकर्ताओं को मिले सत्ता में भागीदारी’ | Narayan Singh said workers get political appointments | Patrika News

राजनीतिक नियुक्तियों की लड़ाई में नारायण सिंह भी कूदे, बोले- ‘कार्यकर्ताओं को मिले सत्ता में भागीदारी’

locationजयपुरPublished: Jun 21, 2021 04:43:59 pm

Submitted by:

firoz shaifi

सरकार बनाने में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने खूब पसीना बहाया, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए उनका हक, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं नारायण सिंह

naryan singh

naryan singh

जयपुर। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर शुरू हुई बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच अब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे चौधरी नारायण सिंह का बयान भी सामने आया है। चौधरी नारायण सिंह ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने खूब मेहनत की है। इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेताओं को सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए।

चौधरी नारायण सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस की सरकार बनी है, इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि प्रदेश और जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को सत्ता में भागीदारी दी जाए जिससे कि उनका मनोबल बढ़ सके। ऐसा किया जाना कांग्रेस की नेतृत्व की भी नैतिक जिम्मेदारी है।


नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को पुराने और निष्ठावान कांग्रेसियों का जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा बुलंद रखा है उनकी सुनवाई करनी चाहिए। आज देश में जो हालात बने हैं तथा केंद्र सरकार का जो किसान विरोधी रवैया है उसका विपरीत प्रभाव किसानों पर पड़ा है। इसलिए प्रदेश के किसानों की हर संभव मदद करने का काम भी प्रदेश सरकार को करना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रदेश में बीते ढाई साल से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार करते आ रहे हैं। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी लंबे समय से लगातार कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट करने की मांग उठाते आ रहे हैं।

वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा और दीपेंद्र सिंह शेखावत ने भी जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियां देने की मांग उठाई थी तो वहीं अब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह ने भी इस मांग को उठाया है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही प्रदेश और जिला स्तर के राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा खोल सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो