भाजपा में नहीं चलेगा वंशवाद, पार्टी में नरेन्द्र मोदी ही नेता
- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े बोले...
- सांसदों के परिवार के टिकट कटे तो उसकी जिम्मेदारी भी मोदी ने ली
जयपुर
Published: April 23, 2022 12:06:56 pm
उदयपुर, बांसवाड़ा. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा के विस्तार एवं मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ता प्रतिदिन कार्य करते रहें। कथनी-करनी में अंतर नहीं होना चाहिए, क्योंकि हमें देखकर ही नीचे के कार्यकर्ता भी उसी प्रकार कार्य करते हैं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को उदयपुर में भाजपा शहर जिला कार्यसमिति की बैठक में कही। इससे पहले उन्होंने प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति में क्या सही, क्या सही नहीं और देश का विकास गतिमान कैसे हो इस पर 8 साल के शासन में हर दिन विचार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि वंशवाद पार्टी में नहीं चलेगा। पीएम ने हाल के चुनाव में सांसदों को कहा कि यदि आपके परिवार के सदस्य का टिकट कटा है तो उसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं।
उदयपुर के बाद तावड़े बांसवाड़ा गए। बांसवाड़ा में प्रवेश के समय उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की तरह यहां भी डबल इंन की सरकार बनाना चाह रही है। तावड़े ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार मंदिर तोड़ रही है। विकास को खत्म कर रही है। उन्होंने भाजपा में कलह संबंधी सवाल पर कहा कि भाजपा में कोई कलह नहीं है। पार्टी के एकमात्र नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। तावड़े शनिवार को बांसवाड़ा में भाजपा जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को सम्बोधित करेंगे। पार्टी ने दलित और आदिवासी वोट बैंक को देखते हुए पहली बार दक्षिणी राजस्थान के इस हिस्से में कार्यसमिति करने का निर्णय किया गया है। इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में कि केन्द्र सरकार के आदिवासियों के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए जाने पर विशेष फोकस होगा।

भाजपा में नहीं चलेगा वंशवाद, पार्टी में नरेन्द्र मोदी ही नेता
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
