scriptभक्तों को घर बैठे मिलेगा ‘नृसिंह भगवान’ का आशीर्वाद | narsingh jayanti 2020 narsngh lila narsingh bhagawan khambh fadkar | Patrika News

भक्तों को घर बैठे मिलेगा ‘नृसिंह भगवान’ का आशीर्वाद

locationजयपुरPublished: May 06, 2020 02:59:28 pm

Submitted by:

Devendra Singh

narsingh jayanti 2020 : राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में बुधवार को नृसिंह भगवान की जयंती भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। लॉकडाउन के कारण इस बार छोटी काशी के विष्णु मंदिरों में नृसिंह लीलाओं का आयोजन नहीं हो सकेगा। सभी जगहों पर आयोजन मंदिरों तक ही सीमित रहेंगे। इसमें श्रद्धालु शामिल नहीं हो सकेंगे। मंदिरों में केवल भगवान का अभिषेक, शृंगार और आरती होगी। सभी कार्यक्रम सुक्ष्म रूप में मनाए जा रहे हैं।

 नृसिंह लीला

फाइल फोटो : गोनेर के जगदीश मंदिर में नृसिंह लीला

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में बुधवार को नृसिंह भगवान की जयंती भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। लॉकडाउन के कारण इस बार छोटी काशी के विष्णु मंदिरों में नृसिंह लीलाओं का आयोजन नहीं हो सकेगा। सभी जगहों पर आयोजन मंदिरों तक ही सीमित रहेंगे। इसमें श्रद्धालु शामिल नहीं हो सकेंगे। मंदिरों में केवल भगवान का अभिषेक, शृंगार और आरती होगी। सभी कार्यक्रम सुक्ष्म रूप में मनाए जा रहे हैं। भक्तों को सोशल मीडिया के जरिए भगवान के स्वरूप के दर्शन करवाएं जाएंगे। इस बार नृसिंह जयंती बुधवार चित्रा नक्षत्र सिद्धि योग सूर्य बुध आदित्य योग स्वराशि के शुक्र में मनाई जा रही है। नृसिंह भगवान पूजन व व्रत का करने से मनोकामना पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को भगवान विष्णु ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था।
नहीं होगी लीलाओं का आयोजन
ताड़केश्वर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विक्रांत व्यास व मंदिर महंत सत्यनारायण व्यास ने बताया कि 220 साल से मंदिर में नृसिंह लीला का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण लीला का आयोजन नहीं होगा। संध्या के समय मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का दूध, पंचगव्य, फलों के रस, औषधीयुक्त जल से अभिषेक होगा। इसके बाद नृसिंह भगवान के स्वरूप को चौकी पर विराजमान कर पूजा और आरती की जाएगी। गुरुवार शाम वराह अवतार जयंती मनाई जाएगी। महंत परिवार की ओर से कोरोना रूपी महामारी से मुक्ति और लोगों के उन्नत स्वास्थ्य के लिए भगवान वराह से प्रार्थना करेंगे।
स्वरूप की होगी आरती
गोनेर स्थित श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर में महंत हनुमंतदास के सान्निध्य में नृसिंह जयंती भक्तिभाव से मनाई जाएगी। शाम को मंदिर में सूक्ष्म सांकेतिक रूप से कार्यक्रम होंगे। लॉकडाउन के चलते जगदीश चौक में होने वाली नृसिंह लीला इस बार स्थगित कर दी है। प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शाम को नृसिंह भगवान के स्वरूप बना कर पूजा की जाएगी इसके बाद मंदिर में ही परंपरागत रूप से आरती होगी, लेकिन इसमें श्रद्धालु शामिल नहीं हो सकेंगे।

अभिषेक के बाद सजी झांकी
बंशीवाले बाबा की बगीची, बगरूवालों का रास्ता स्थित मंदिर में सादगीपूर्वक नृसिंह जयंती मनाई जा रही है। मंदिर के महंत अवधेशदास महाराज के सान्निध्य में सुबह दूध, तीर्थ जल, फलों के रस और पंचगव्य से नृसिंह भगवान के विग्रह का अभिषेक किया गया। दोपहर में सूक्ष्म रूप में बधाई गान, हरिनाम संकीर्तन हुआ। शाम को भगवान के स्वरूप की चौकी पर विराजमान कर सांकेतिक रूप से पूजा की जाएगी। कोरोना वायरस के कारण इस बार नृसिंह लीला व मंदिर के पाटोत्सव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मंदिर में बहारी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना
खजाने वालों का रास्ता स्थित नृसिंह मन्दिर में नृसिंह को नृसिंह जयंती सादगी के साथ मनाई जा रही है। महंत नरेन्द्र शर्मा के सान्निध्य में सुबह विग्रह का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर में हवन व शाम को मंदिर में ही स्वरूप की पूजा व आरती होगी। इसमें कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाएगी। धर्मप्रचारक विजयशंकर पांडे ने बताया कि शहर में लगे कफ्र्यू के कारण इस बार नृसिंह लीला और विद्वजन सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो