scriptखादी प्लाजा में मिलेंगे देशभर के उत्पाद | nation's product will be available in khadi plaza | Patrika News
जयपुर

खादी प्लाजा में मिलेंगे देशभर के उत्पाद

खादी ग्रामोद्योग का नाम बदलकर खादी प्लाजा रखा जाएगा। यहां देशभर के खादी
ग्रामोद्योगों के वे सभी उत्पाद मुहैया करवाए जाएंगे, जिनसे युवा वर्ग
आकर्षित होकर इसे अपनाएंगे। यह कहना है खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के
नवनियुक्त अध्यक्ष शम्भुदयाल बडग़ुर्जर का। वे बुधवार को शाहपुरा में भाजपा
कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे।

जयपुरFeb 03, 2016 / 11:43 pm

Abhishek sharma

खादी ग्रामोद्योग का नाम बदलकर खादी प्लाजा रखा जाएगा। यहां देशभर के खादी ग्रामोद्योगों के वे सभी उत्पाद मुहैया करवाए जाएंगे, जिनसे युवा वर्ग आकर्षित होकर इसे अपनाएंगे। यह कहना है खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष शम्भुदयाल बडग़ुर्जर का। वे बुधवार को शाहपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि खुले बाजार में अन्य उत्पादों से प्रतिस्पर्धा के लिए उत्पादन और विपणन के आधुनिक तरीकों को अपनाया जाएगा। स्किल इंडिया प्रोग्राम से जोड़कर हर साल 10 हजार युवाओं को ग्रामोद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के सात संभागों में 5 करोड़़ रुपए लागत से खादी प्लाजा शुरू किए जाएंगे। इन प्रयासों से हर घर में खादी का एक वस्त्र जरूर पहुंच सकेगा। मंडल अध्यक्ष कैलाश खण्डेलवाल के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष रजनी पारीक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को माला के मोती बताते हुए खादी बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इन्हें सजाने संवारने से ही पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हो पाई है। हालांकि कार्यकर्ताओं ने पीड़ा जाहिर करते हुए उनके कुछ भी काम नहीं हो पाने का उलाहना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसे मामलों में भी अनदेखा किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरन्तर सम्पर्क बनाए रखने का आश्वासन भी दिया।
वहीं देश में इन दिनों गर्मा रहे असहिष्णुता के मुद्दे पर चर्चा करते हुए खादी बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि यह सब विरोधी दलों की चाल है। यदि ऐसा माहौल होता तो शोर मचाने वाले दूसरे देश में पलायन कर गए होते। यह शोर शराबा भी चन्द लोग ही कर रहे थे और बाद में उन्होंने भी पलायन से इंकार कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो