scriptNational Science Day : तप को सलाम करने का दिन विज्ञान दिवस | National Science Day Science Park Jaipur Ias Mugdha Sinha | Patrika News

National Science Day : तप को सलाम करने का दिन विज्ञान दिवस

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2020 09:13:13 pm

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शास्त्री नगर विज्ञान पार्क में विज्ञान महोत्सव
 

National Science Day  : तप को सलाम करने का दिन विज्ञान दिवस

National Science Day : तप को सलाम करने का दिन विज्ञान दिवस

शास्त्री नगर स्थित विज्ञान पार्क ( SCIENCE PARK JAIPUR ) में शुक्रवार को दिनभर नन्हे-मुन्नों से लेकर उम्रदराज जयपुरवासियों ने विज्ञान को समझा। विज्ञान के सिद्धांत और वर्तमान में विज्ञान के बारे में जानकारी ली। यहां पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day ) के तहत विज्ञान महोत्सव में कई गतिविधियां हुई। स्कूली बच्चों ने ‘विज्ञान, इतिहास, कला और संस्कृति’ विषय पर परिसर में रंगोली बनाई। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव आईएएस मुग्धा सिंहा ने कहा कि वैज्ञानिकों ने भारतीय विज्ञान को विश्व में नई ऊंचाईयां दी है। आगे विज्ञान को सही दिशा मिले यह हमारा कर्तव्य है।
इस मौके पर भौतिक विज्ञानी प्रो.बी. के शर्मा ने कहा कि रमन इफेक्ट की खोज के साथ विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सीवी रमन का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बड़ा योगदान है। शर्मा ने स्वयं के अनुभव को मंच से साझा किए। यह दिन वैज्ञानिकों की प्रतिभा और तप को सलाम करने का दिन है। इस कार्यक्रम में अपराध और फोरेंसिक विज्ञान की जानकारी देने वर्कशॉप हुई। फोरेंसिक विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राखी खन्ना ने अपराध रहस्यों को कैसे सुलझाया जा सकता के बारे में बताया। उन्होंने यौन उत्पीडऩ मामलों में सबूत संग्रह किट के बारे में बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो