जयपुरPublished: Jan 25, 2023 03:41:46 pm
Girraj Sharma
National Tourism Day 2023 : आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। राजधानी जयपुर भी पर्यटन के क्षेत्र में देश—दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है। यहां के महल और संग्रहालय को देखने के लिए देश—दुनिया से हर साल लाखों लोग पहुंचते है।
जयपुर। आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। राजधानी जयपुर भी पर्यटन के क्षेत्र में देश—दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है। यहां के महल और संग्रहालय को देखने के लिए देश—दुनिया से हर साल लाखों लोग पहुंचते है। उनकी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व को देख हर कोई खिंचा चला आता है। बात करें पिछले 5 साल (2017 से 2022 तक) की तो राजधानी के प्रमुख पर्यटक स्थलों को देखने के लिए 2 करोड़, 10 लाख, 41 हजार, 299 सैलानी आए। पर्यटकों की यह संख्या जयपुर के प्रति दुनिया के लगाव को दर्शाती है।