मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के सभी सम्भागीय आयुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय से वर्चुअल जुड़ेंगे तथा इनके साथ जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले कर्मचारी, अधिकारी, छात्र-छात्रायें, स्वयं सेवी संगठन आदि भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।
गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘चुनावों को समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना’’ इसी थीम के आधार पर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद जिला मुख्यालय एवं विधानसभा मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मतदाता शपथ, मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों—कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।राज्य के विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 अधिकारियों— कर्मचारियों को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।