scriptNavdurga Saptashati Navchandi Mahayagya Maleshwar At Mahadev Temple | नवचंडी यज्ञ हवन असाधारण, अतुलनीय : आचार्य डॉ. लवभूषण | Patrika News

नवचंडी यज्ञ हवन असाधारण, अतुलनीय : आचार्य डॉ. लवभूषण

locationजयपुरPublished: Oct 17, 2023 01:43:00 pm

Submitted by:

Akshita Deora

मालवीयनगर के सेक्टर-12 स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में नवदुर्गा सप्तशती नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य डॉ. लवभूषण के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ की शुरूआत पूरे विधि-विधान के साथ हुई। करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक नवचंडी 11 पंडितों ने सामूहिक रूप से नवचंडी पाठ किया।

11.jpeg

जयपुर। मालवीयनगर के सेक्टर-12 स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में नवदुर्गा सप्तशती नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य डॉ. लवभूषण के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ की शुरूआत पूरे विधि-विधान के साथ हुई। करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक नवचंडी 11 पंडितों ने सामूहिक रूप से नवचंडी पाठ किया। दोपहर करीब अढाई बजे 9 हवन यज्ञ कुंडों में हवन किया गया। मुख्य हवन कुंड में आचार्य डॉ. लवभूषण ने यज्ञ की पूर्णाहुति की। इसके अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। शाम पांच बजे के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत सामूहिक आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.