scriptcovid-19 : एनसीईआरटी नवंबर में करेगा स्कूल और छात्रों का आकलन | Ncert to assess students learning process in November | Patrika News

covid-19 : एनसीईआरटी नवंबर में करेगा स्कूल और छात्रों का आकलन

locationजयपुरPublished: Jul 29, 2021 05:28:21 pm

Submitted by:

hanuman galwa

covid-19 : राज्यसभा में गुरुवार को सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से लिखित प्रश्न पूछा है कि क्या कोविड-19 महामारी के प्रभाव को समझने के लिए स्कूलों की सामाजिक आर्थिक स्थिति पर कोई सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसके जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्कूली छात्रों के सीखने की दक्षता का आकलन इस वर्ष नवंबर में आयोजित किया जा सकता है।

covid-19 : एनसीईआरटी नवंबर में करेगा स्कूल और छात्रों का आकलन

covid-19 : एनसीईआरटी नवंबर में करेगा स्कूल और छात्रों का आकलन

एनसीईआरटी नवंबर में करेगा स्कूल और छात्रों का आकलन
केंद्रीय शिक्षा ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में दी जानकारी
3,5,8 और 10वीं के बच्चों की सीखने की उपलब्धि का आकलन

जयपुर। राज्यसभा में गुरुवार को सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से लिखित प्रश्न पूछा है कि क्या कोविड-19 महामारी के प्रभाव को समझने के लिए स्कूलों की सामाजिक आर्थिक स्थिति पर कोई सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसके जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्कूली छात्रों के सीखने की दक्षता का आकलन इस वर्ष नवंबर में आयोजित किया जा सकता है। एनसीईआरटी यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद कक्षा 3,5,8 और10वीं के बच्चों की सीखने की उपलब्धि का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण आयोजित करता है। इससे पहले यह वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था। इस वर्ष नवंबर में आयोजित किया जाएगा।
उपलब्धि सर्वेक्षण
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) का आकलन 13 नवंबर 2017 को आयोजित किया गया था। इसमें 701 जिलों के 3,5 और 8वीं कक्षा के बच्चे शामिल हैं। सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 1.10 लाख स्कूलों के 22 लाख छात्रों को इसमें कवर किया गया है। एनएएस 2017 के तहत 3,5 और 8वीं कक्षा के बच्चों का भाषा, गणित, ईवीएस, विज्ञान और सामाजिक जैसे विभिन्न विषय क्षेत्रों में आकलन किया गया।
दसवीं कक्षा के लिए सर्वेक्षण
इसी प्रकार 5 फरवरी, 2018 को पूरे देश में दसवीं कक्षा के लिए सर्वेक्षण किया गया था। सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 15 लाख छात्रों के सीखने के स्तर का 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 610 जिलों में आकलन किया गया। इसमें अंग्रेजी, गणित समेत 5 विषय में मूल्यांकन किया गया था।
इंटरनेट कनेक्टिविटी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार के लिए स्कूलों सहित सरकारी संस्थानों को फाइबर टू द होम कनेक्टिविटी प्रदान करने का कार्य शुरू किया गया है। कोरोना काल में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की नवाचारी निधि का प्रयोग मोबाइल स्कूल, आभासी स्टूडियो और आभासी कक्षाओं की स्थापना के लिए किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो