scriptगांधी के विचारों को नई पीढी तक पहुंचाने की जरूरत: गहलोत | Need to take Gandhi's ideas to new generation: Gehlot | Patrika News

गांधी के विचारों को नई पीढी तक पहुंचाने की जरूरत: गहलोत

locationजयपुरPublished: Nov 28, 2021 06:46:24 pm

Submitted by:

rahul

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि आज नई पीढ़ी गांधी को खोती जा रही है, जबकि पूरी दुनिया उन्हें मान रही है। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर 2 अक्टूबर को दुनिया के सभी मुल्क मनाने लग गए हैं। उस वक्त संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव पास हुआ था।

jaipur

ashok gehlot

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि आज नई पीढ़ी गांधी को खोती जा रही है, जबकि पूरी दुनिया उन्हें मान रही है। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर 2 अक्टूबर को दुनिया के सभी मुल्क मनाने लग गए हैं। उस वक्त संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव पास हुआ था। हमारे मुल्क की वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है, हम वो सब काम करें जिससे कि गांधी जी के जो सत्य-अहिंसा का जो आधार था, उसको आधार को आगे रखकर हम चलें, उसमें सब बातें आ जाती हैं। सत्य-अहिंसा का अगर कोई मार्ग अपना ले, तो संविधान की रक्षा भी उसको करनी पड़ेगी। गहलोत ने गांधी दर्शन म्यूजियम का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आज गांधी जी के चश्मे को सिंबल के रूप में काम में लेते हैं और लेकिन गांधी जी के दर्शन की झलक नहीं देखने को मिलती। मुल्क में प्रेम, मोहब्बत, भाईचारा, सद्भाव सब कायम रहेगा। जो आज की समस्याएं हैं चुनौती के रूप में, वो हमारे सामने नहीं रहेंगी। गांधी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। शांति और अहिंसा का अलग से निदेशालय बन गया है। हम चाहेंगे इसको और मजबूत करें, बाकायदा संस्थागत तरीके से जिलों में, ब्लॉक में, गांवों तक गांधी पहुंचे। गहलोत ने कहा कि आइंसटीन ने भी कहा कि गांधी तो सबके हैं, फिर क्या कारण है कि गांधी जी को राजनीति में बांट दिया गया। आज गांधी जी के चश्मे को सिंबल के रूप में काम में लेते हैं और लेकिन गांधी जी के दर्शन की झलक नहीं देखने को मिलती।

ट्रेंडिंग वीडियो