script

त्वचा के लिए नीम का तेल

locationजयपुरPublished: Nov 18, 2019 09:29:11 am

Submitted by:

Kiran Kaur

नीम तेल, यह सेहत के लिए ही नहीं सौंदर्य को निखारने में भी उपयोगी होता है।

खूबसूरती को निखारने के लिए विभिन्न तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। ये सौंदर्य प्रसाधन त्वचा को निखारने का काम करते हैं लेकिन ये बहुत महंगे तो होते ही हैं, इनके दुष्प्रभाव भी होते हैं। कुछ प्राकृतिक चीजों और तरीकों को अपनाकर भी त्वचा को स्वस्थ व सुंदर बनाया जा सकता है। नीम के तेल को ही लें, यह सेहत के लिए ही नहीं सौंदर्य को निखारने में भी उपयोगी होता है। बढ़ती उम्र का प्रभाव : नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के असर को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने से त्वचा पर अधिक उम्र का असर दिखाई नहीं दिखेगा और त्वचा आकर्षक बनी रहेगी। संक्रमण से बचाव : नीम के तेल की कई खूबियों में एक खूबी यह भी है कि इसमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। पहले संक्रमित जगह को एंटीसेप्टिक साबुन से अच्छी तरह धो लें। फिर वहां पर कुछ बूंदें नीम के तेल की लगा दें। इससे आपको आराम मिलेगा।
खूबसूरत त्वचा: नीम के तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाता है। विशेष तौर पर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 हिस्से को नारियल के तेल के दो हिस्सों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। इस तरीक से आपकी स्किन नरम -मुलायम और खूबसूरत बनेगी। मुंहासे होंगे दूर : नीम में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक एजेंट मुंहासे कम करने में सहायक होते हैं। नीम में उपस्थित एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। नीम तेल के इस्तेमाल से मुंहासों की लालिमा और सूजन भी कम होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो