scriptरन फोर यूनिटी में बोले खाचरिचावासः ‘गांधी, ‘नेहरू-पटेल देश की विरासत’ | Nehru-Patel country's heritage says khachariawas | Patrika News

रन फोर यूनिटी में बोले खाचरिचावासः ‘गांधी, ‘नेहरू-पटेल देश की विरासत’

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2019 05:01:32 pm

Submitted by:

firoz shaifi

देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर गुरूवार को जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

Run for Unity

Run for Unity

जयपुर। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर गुरूवार को जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

रन फॉर यूनिटी की दौड़ शिक्षा संकुल से शुरू हुई और गांधी सर्किल तक पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से की गई रन फॉर यूनिटी में खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, पुलिस के जवान, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर, स्काउट गाइड, एनसीसी के कैडेट्स, राजकीय और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने भाग लिया।
सभी लोगों में रन फॉर यूनिटी के लिए बड़ा उत्साह देखा गया। दौड़ से पहले सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। रन फॉर यूनिटी को मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव, संभागीय आयुक्त केसी वर्मा, विधायक रफीक खान, पुलिस कमिश्नर आनंन्द श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।शिक्षा संकुल से रवाना होकर रन फॉर यूनिटी जेएलएन मार्ग से होते हुए गांधी सर्किल पहुंची, यहां सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि देश गांधी-पटेल और नेहरू के कुशल नेतृत्व में अंग्रेजों की दासता से आजाद हुआ। 500 से अधिक रियासतों से मिलकर एक ‘राष्ट्र’ बना लेकिन अब इस एकता को बनाए रखने और देश की तरक्की के लिए देश के हर नागरिक को भारत बनकर सोचना होगा।
खाचरियावास ने कहा आजादी और देश की एकता के लिए पटेल-गांधी-नेहरू के संघर्ष को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता। उनके संघर्ष की मूल सोच भारत की प्रीत-प्रेम की सांस्कृतिक विरासत, धर्म के मूलभाव और मानव मात्र की सेवा से प्रेरित थी।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत को याद करते हुएखाचरियावास ने कहा कि इंदिरा गांधी सच्चे अर्थों में एक ऐसी आयरन लेडी थी जिन्होंने पाकिस्तान के टुकडे़ कर बांग्ला देश बना दिया। उनका बलिदान देश को वह मजबूती देकर गया है कि उन्हें इसके लिए कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्मों के और अलग-अलग संस्कृतियों के लोग रहते हैं और उनकी अपनी एक विशिष्ट और सांस्कृतिक पहचान है।हम सब एक हैं इसको और ज्यादा प्रसारित करने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है, रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो