scriptतैमूर की पॉपुलेरिटी से परेशान पड़ोसी | Neighbors troubled by the popularity of Timur | Patrika News

तैमूर की पॉपुलेरिटी से परेशान पड़ोसी

locationजयपुरPublished: May 06, 2019 02:17:31 pm

Submitted by:

Ankita Sharma

— पुलिस स्टेशन में की शिकायत

करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे तैमूर हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। जन्म के बाद की पहली तस्वीरें हों या फिर कहीं झूला झूलने की या घूमने की तैमूर की हर एक हरकत को उनके फैंस पसंद करते हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये फैंस तैमूर को अपने मम्मी—पापा के कारण नहीं अपनी क्यूटनेस के कारण खुद मिले हैं। शायद यही कारण है कि पपराजी के बीच तैमूर के फोटोज को लेने की होड़ सी रहती। लेकिन तैमूर की यही पॉपुलेरिटी न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके पड़ोसियों के लिए भी परेशानी का कारण बन गई है। जी हां, छोटे नवाब की ये पॉप्युलेरिटी उनके पड़ोसियों को सिरदर्द बन गई है, जिसके जिसके चलते उनके पड़ोसी पुलिस के पास जा पहुंचे हैं। हालांकि यहां साफ कर दें कि पड़ोसियों ने ये शिकायत तैमूर के खिलाफ नहीं बल्कि पपराजी के खिलाफ की है। बताया जा रहा है कि तैमूर की फोटोज लेने के लिए हर रोज बिल्डिंग के सामने बड़ी संख्या में लोग और मीडिया खड़ा रहता है। पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है।
आपको बता दें कि पटोदी परिवार अपने लाड़ले के सुर्खियों में छाए रहने से खासे परेशान हैं। फिर बात करीना की हो, सैफ की हो, दादी शर्मिला टैगोर की हो या फिर बूआ सोफा अली खान की। सभी तैमूर के लिए लोगों के इस क्रेज और लगातार फोटोज, वीडियोज लेने से परेशान हैं। उन्हें डर है कि तैमूर इन सबके चलते एक सामान्य लाइफ नहीं इंजॉय कर पा रहा है। कई बार सैफ मीडिया से इस बात की शिकायत भी कर चुके हैं। हालांकि लोगों में तैमूर को लेकर इतना ज्यादा क्रेज है कि वे कुछ सुनने को तैयार नहीं है। वो तैमूर की हर एक हरकत को कैमरे में कैद करना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो