script

कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच जाएगी भाजपा, कल से शुरू होंगे जागरुकता कार्यक्रम

locationजयपुरPublished: Sep 29, 2020 05:02:16 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

लोकसभा और राज्यसभा से पारित किए गए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस के विरोध को लेकर अब भाजपा जनजागरुकता अभियान चलाएगी। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सोशल मीडिया, किसान कल्याण ग्राम चौपाल और कानूनों से संंधित पत्रक बांटकर इन कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों के साथ—साथ आमजन को दी जाएगी।

कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच जाएगी भाजपा, कल से शुरू होंगे जागरुकता कार्यक्रम

कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच जाएगी भाजपा, कल से शुरू होंगे जागरुकता कार्यक्रम

जयपुर।

लोकसभा और राज्यसभा से पारित किए गए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस के विरोध को लेकर अब भाजपा जनजागरुकता अभियान चलाएगी। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सोशल मीडिया, किसान कल्याण ग्राम चौपाल और कानूनों से संंधित पत्रक बांटकर इन कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों के साथ—साथ आमजन को दी जाएगी।
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने भाजपा मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां फेसबुक लाइव के माध्यम से अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे तीनों केंद्रीय मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी फेसबुक लाइव के माध्यम से इन कानूनों की जानकारी देंगे। गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा अध्यक्ष और 3 अक्टूबर को विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी फेसबुक लाइव के माध्यम से कानूनों की जानकारी देंगे।
इस दौरान 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किसान कल्याण ग्राम चौपाल लगाकर भी किसानों को इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार सीमित संख्या में इन चौपाल में किसानों को बुलाया जाएगा। चौपाल की तारीख कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने हिसाब से तय करेंगे। अंतिम दो दिन 9 और 10 अक्टूबर को जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर—घर जाकर कानूनों से संबंधित पत्रक बांटेंगे। पार्टी ने करीब 25 लाख पत्रक छपवाएं और हर बूथ पर 40 से 50 घरों में पत्र बांटने का काम किया जाएगा।
रामलाल ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला और कहा कि जनहित के निर्णयों का विरोध करना ही कांग्रेस की फितरत हो गई है। कांग्रेस ने राज्यपाल को जो ज्ञापन दिया, उसमें कई गलतियां हैं। ऐसे में भाजपा ने तय किया है कि कांग्रेस जो भ्रमजाल फैलाने की कोशिश कर रही है। उसे हटाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सजीव संपर्क करके किसान और आमजन को वास्तविकता बताने का काम करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो