scriptखुशहाल जीवन के लिए शुरू हुआ … म्हारो राजस्थान, समृद्ध राजस्थान | new campaign to improve quality of life. | Patrika News

खुशहाल जीवन के लिए शुरू हुआ … म्हारो राजस्थान, समृद्ध राजस्थान

locationजयपुरPublished: Sep 04, 2019 08:12:40 pm

एक धार्मिक सामाजिक संस्था की पहल पर राजस्थान के 33 जिलों में जल, उर्जा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, शाश्वत जैविक और यौगिक खेती, खुशहाल जीवन, तनावमुक्ति जैसे विषयों के प्रति जनजागृति के लिए म्हारो राजस्थान, समृद्ध राजस्थान अभियान की शुरूआत हुई।

बुधवार को जागरूकता प्रसार सामग्री वाले छह भव्य रथों को परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने सभी जिलों के लिए रवाना किया। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से आयोजित इस अभियान का आगाज सवाई मानसिंह अस्पताल के सुश्रुत सभागार में हुआ।
अभियान में शामिल होंगे ये विषय
जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, स्वच्छता, शाश्वत जैविक और यौगिक खेती, खुशहाल जीवन, हृदय रोग के कारण और उसका निवारण, तनावमुक्ति जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

33 जिलों में पहुंचेंगे जागरूकता रथ
म्हारो राजस्थान, समृद्ध राजस्थान अभियान के तहत बुधवार को रवाना किए गए 6 रथ 33 जिलों में पहुंचेंगे। यह अभियान 22 सितंबर तक राजस्थान के 33 जिलों में इन रथों के जरिए संचालित होगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
यहां के लिए रवाना हुए रथ
ये रथ जयपुर से अलवर, बीकानेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, उदयपुर, माउंट आबू स्थानों के लिए रवाना किए गए हैं। हर रथ के साथ संस्थान के 18 स्वयंसेवक रहेंगे। अभियान का समापन 24 सितंबर को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में एक सम्मेलन के साथ होगा।
मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से अभियान की सफलता के लिए प्रेषित शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। चिकित्सा राज्यमंत्री डॉं. सुभाष गर्ग ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान हमेशा समाज हित के कार्यों में आगे रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो