scriptउदयपुर से उदय होगा कांग्रेस की नई दिशा, नई उमंग और नई उम्मीदों का सूर्य | New direction of Congress will rise, sun of new zeal and new hopes | Patrika News

उदयपुर से उदय होगा कांग्रेस की नई दिशा, नई उमंग और नई उम्मीदों का सूर्य

locationजयपुरPublished: May 13, 2022 08:44:09 am

Submitted by:

Sunil Sisodia

अखिल भारतीय कांंग्रेस कमेटी का आज से उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस का उदयपुर से उदय होगा नई दिशा, नई उमंग और नई उम्मीदों का सूर्य। देश की अपेक्षाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी उदयपुर में आत्मचिंतन, आत्ममंथन और आत्मावलोकन करेगी।

उदयपुर से उदय होगा कांग्रेस की नई दिशा, नई उमंग और नई उम्मीदों का सूर्य

उदयपुर से उदय होगा कांग्रेस की नई दिशा, नई उमंग और नई उम्मीदों का सूर्य

उदयपुर।
कांग्रेस के शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला गुरुवार शाम को मीडिया से रूबरू हुए। सुरजेवाला ने कहा कि उदयपुर से उदय होगा नई दिशा, नई उमंग और नई उम्मीदों के सूर्य का। देश की अपेक्षाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी उदयपुर में आत्मचिंतन, आत्ममंथन और आत्मावलोकन करेगी।

सुरजेवाला ने कहा कि आज केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश के प्रजातंत्र, संविधान व 140 करोड़ देशवासियों के अधिकारों पर हमला बोल रखा है। देश प्रजातांत्रिक, आर्थिक और सामाजिक संक्रमणकाल के दौर से गुजर रहा है। अब
भारत की आज़ादी के आंदोलन की कोख से जन्मी कांग्रेस पर दायित्व है कि हम संविधान देशवासियों के सजग प्रहरी बन राष्ट्रधर्म की इस कसौटी पर खरा उतरें। यही नवसंकल्प शिविर का दृढ़ संकल्प होगा। शिविर में राजनीतिक, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अर्थव्यवस्था, कांग्रेस की संगठनात्मक व्यवस्था, किसान और खेत मज़दूर, युवा सशक्तिकरण के विषयों पर चिंतन के लिए 430 चिंतकों को आमंत्रित किया गया है। अलग-अलग समूहों में चिंतन-मंथन के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उसे कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखकर अंतिम रूप दिया जाएगा।

जहां चुनाव वहीं दंगे
राजस्थान में बढ़ती साम्प्रदायिक दंगों की घटनाओं को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि जहां भी चुनाव होते हैं, वहां भाजपा यह शुरू करा देती है। पहले उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और गोवा में हुआ। वहां अब चुनाव के बाद शांति है। अब चुनाव कर्नाटक और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में होने वाले हैं तो वहां दंगे कराने शुरू कर दिए हैं।

30 करोड़ में बिके विधायक, राजस्थान भी नहीं रहा अछूता
सुरजेवाला ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कह दिया कि ये लोग जनता की चुनी हुई सरकारों को गिराना चाहते हैं, कई राज्यों में विधायकों को खरीदा गया। 30-30 करोड़ रुपए दिए गए। इससे राजस्थान भी अछूता नहीं रहा।

महंगाई-बेरोजगारी का केन्द्र के पास जवाब नहीं – गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भाजपा पर हमला बोला और कहा कि आज जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, एक दिन वे खुद ही मुक्त हो जाएंगे। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी का जवाब केंद्र के पास नहीं है। इनका एजेण्डा देश में दंगे कराने का है। करौली में घटना हुई और एक घंटे में दुकानों के जलाने से लेकर सबकुछ हो गया। बाद में रामनवमी पर यहा पूरे प्रदेश में भाईचारे के साथ यात्राएं निकली, लेकिन भाजपा शासिच आठ राज्यों में दंगे हुए। इन दंगों की केन्द्रीय मंत्री अमितशाह जांच कराएं तो सबकुछ सामने आ जएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो