scriptजन्म के तीन दिन बाद राजकुमार आर्ची को मिला पहला गिफ्ट | New father Prince Harry | Patrika News

जन्म के तीन दिन बाद राजकुमार आर्ची को मिला पहला गिफ्ट

locationजयपुरPublished: May 09, 2019 04:56:31 pm

Submitted by:

Shalini Agarwal

बेटे के जन्म के केवल तीन दिन बाद ब्रिटेन के प्रिंस हैैरी के नीदरलैंड्स पहुंचने पर छोटी बच्ची ने दिया खिलौना

Proud dad Harry

जन्म के तीन दिन बाद राजकुमार आर्ची को मिला पहला गिफ्ट

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी पहली बार पिता बने हैं और अब महज तीन बाद पेरेंटिंग से ब्रेक लेकर वह अगले साल होने वाले इंनविक्टुस गेम्स को लांच करने नीदरलैंड्स पहुंचे हैं। जहां उन्हें एक छोटी बच्ची ने उनके नवजात बेटे आर्ची के लिए उपहार दिया। प्रिंस हैरी अपने चैरिटी इवेंट के एक साल के काउंटडाउन को शुरू करने के लिए नीदरलैंड्स के शहर हेग पहुंचे। गौरतलब है कि बीते सोमवार उनकी पत्नी मेघन मर्केल ने बेटे को जन्म दिया और इस बेटे का दीदार पहली बार दुनिया को बीते बुधवार को कराया गया। नीदरलैंड्स पहुंचने पर प्रिंस हैरी सबसे पहले वहां की प्रिंसेस मारग्रिट और गेम्स के चेयरमैन मार्ट द क्रुफ से मिले। जैसे भी वह कार से उतरकर उन्हें देखने की उत्सुक अपने चाहने वालों की ओर बढ़े, तभी भीड़ ने एक स्वर में उन्हें बधाई दी। प्रिंस हैरी पहले भी बयान दे चुके हैं कि बेटे के जन्म के दो दिन बाद तक वह सोए नहीं थे। उधर मेघन मर्केल अपनी मां डोरिया रैगलैंड के साथ अपने फ्रोगमोर कॉटेज स्थित घर में ही रह रही हैं। पत्नी और बेटे से सैकड़ों मील दूर प्रिंस हैरी ने स्पोट्र्स हॉल में एक व्हीलचेयर बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेशन को देखा। यहीं उन्हें एक छोटी बच्ची ने उनके बच्चे आर्ची के लिए उपहार दिया। प्रिंस हैरी ने तुरंत उस उपहार को खोल कर देखा। वह एक सफेद और नीले रंग का क्यूब टॉय था, जिस पर खरगोश बने हुए थे। पेरेंटिंग एक्सपट्र्स का कहना है कि बेटे के जन्म से तीन दिन बाद ही दूर होने से प्रिंस हैरी काफी दुखी हंै। बीते बुधवार को ही प्रिंस हैरी और मेघन ने घोषणा की थी कि उन्होंने बेबी आर्ची हैरीसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया है। इस मौके पर मेघन ने अपने पति और बेटे को दुनिया के दो सबसे अच्छे लोग बताया। वैसे कई राजसी परंपराएं तोड़ चुके इस जोड़े ने एक बार फिर से राजसी परंपरा को तोड़ा है और वे अपने बेटे के लिए कोई टाइटल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम अमरीकन आर्ची कॉमिक के मुख्य करेक्टर आर्ची पर रखा है, जिसके भी प्रिंस हैरी के बेटे की तरह से आगे से लाल रंग के बाल थे।

ट्रेंडिंग वीडियो