scriptगहलोत-पायलट और डोटासरा, सभी को मिली तवज्जो, विधानसभा चुनाव हारने वाले 6 नेताओं को भी जगह | New PCC team strikes balance between Gehlot, Pilot supporters | Patrika News

गहलोत-पायलट और डोटासरा, सभी को मिली तवज्जो, विधानसभा चुनाव हारने वाले 6 नेताओं को भी जगह

locationजयपुरPublished: Jan 07, 2021 12:41:15 pm

Submitted by:

santosh

कांग्रेस में लम्बे इन्तजार के बाद प्रदेश कार्यकारिणी जारी कर दी गई। कुल 39 की कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव व 24 सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 11 विधायकों के साथ कई पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है।

sachin pilot

sachin pilot ashok gehlot

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। कांग्रेस में लम्बे इन्तजार के बाद प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार रात जारी कर दी गई। कुल 39 की कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव व 24 सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 11 विधायकों के साथ कई पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे के नेताओं को तवज्जो दी गई है। दोनों ही खेमों से विधायकों को शामिल किया गया है। सचिव पद पर युवाओं के साथ जातिगत समीकरण भी साधे गए हैं।

कांग्रेस में गोविन्द सिंह डोटासरा को 14 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। पौने छह माह से वह बिना कार्यकारिणी के काम कर रहे थे। कहा जा रहा था कि कार्यकारिणी 40 नाम ही शामिल किए जाएंगे। अब 39 नेताओं में उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर वरिष्ठ नेताओं को मौका दिया गया है। सचिव पद पर कई ऐसे नेता भी शामिल हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था। कार्यकारिणी में सभी संभागों को भी साधा गया है।

गहलोत से जुड़े 8 और पायलट से जुड़े 3 विधायकों को जगह
कार्यकारिणी में कुल 11 विधायकों को शामिल किया गया है। इनमें गहलोत से जुड़े 8 , पायलट से जुड़े ३ विधायक हैं। सियासी संग्राम के दौरान चली उटापटक में ये विधायक गहलोत-पायलट के साथ रहे थे।

उपाध्यक्ष
गोविन्दराम मेघवाल (विधायक)
डॉ. जितेन्द्र सिंह (विधायक)
रामलाल जाट (विधायक)
महेन्द्रजीत सिंह मालवीया (विधायक)
राजेन्द्र चौधरी (पूर्व मंत्री)
हरिमोहन शर्मा (पूर्व मंत्री)
नसीम अख्तर इंसाफ (पूर्व मंत्री)

महासचिव
जीआर खटाना (विधायक)
हाकिम अली (विधायक)
लाखन मीणा (विधायक)
प्रशांत बैरवा (विधायक)
राकेश पारीक (विधायक)
रीटा चौधरी (विधायक)
वेद प्रकाश सोलंकी (विधायक)
मांगीलाल गरासिया (पूर्व मंत्री)

सचिव
भूराराम सिरवी
देशराज मीणा
गजेन्द्र सांखला
जसवंत गुर्जर
जिया उर रहमान
ललित तूनवाल
ललित यादव
महेन्द्र सिंह खेड़ी
महेन्द्र सिंह गुर्जर
मुकेश वर्मा
निम्बाराम गरासिया
फूल सिंह ओला
प्रशांत शर्मा
प्रतिष्ठा यादव
पुष्पेन्द्र भारद्वाज
राजेन्द्र मूंड
राजेन्द्र यादव
राखी गौतम
रामसिंह कस्वां
रवि पटेल
सचिन सरवटे
शोभा सोलंकी
श्रवण पटेल
विशाल जांगिड़

6 विधायक का चुनाव हारने वाले नेता भी शामिल
विधानसभा चुनाव हारने वाले 6 नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें नसीम अख्तर, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, मांगीलाल गरासिया, शोभा सोलंकी, प्रशांत शर्मा और राखी गौतम शामिल हैं। अल्पसंख्यक वर्ग से 3 चेहरे शामिल किए गए हैं। महिलाओं में सिर्फ 4 को जगह मिली है। इनमें रीटा चौधरी, नसीम अख्तर, राखी गौतम व शोभा सोलंकी शामिल हैं।

नवगठित कार्यकारिणी के लिए सोनिया गांधीजी को धन्यवाद, पदाधिकारियों को शुभकामनाएं। उम्मीद है, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम, सिद्धांत एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में कामयाब होंगे।
– अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
– सचिन पायलट, पूर्व उपमुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो