scriptवर्ष 2016 ग्रेड थर्ड अंग्रेजी टीचर की भर्ती के लिए नई वेटिंग लिस्ट जारी | New waiting list released for the recruitment of Grade III English Tea | Patrika News

वर्ष 2016 ग्रेड थर्ड अंग्रेजी टीचर की भर्ती के लिए नई वेटिंग लिस्ट जारी

locationजयपुरPublished: Sep 08, 2021 06:26:01 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

500 से ज्यादा बेरोजगार सूची में शामिल

वर्ष 2016 ग्रेड थर्ड अंग्रेजी टीचर की भर्ती के लिए नई वेटिंग लिस्ट जारी

वर्ष 2016 ग्रेड थर्ड अंग्रेजी टीचर की भर्ती के लिए नई वेटिंग लिस्ट जारी


जल्द मिलेगी नियुक्ति
जयपुर।
शिक्षा विभाग ने वर्ष 2016 की ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में अंग्रेजी विषय की वेटिंग लिस्ट नए सिरे से जारी कर दी है। अदालती निर्णय के बाद विभाग ने उच्चतम न्यायालय में जाने के बजाय बेरोजगारों को नियुक्ति देने का निर्णय किया है। क्लास छह से आठ तक के स्टूडेंट्स को अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए नियुक्त हो रहे इन टीचर्स की नए सिरे से मेरिट जारी की गई है, जिसमें पांच सौ से अधिक बेरोजगारों को शामिल होने का अवसर मिला है।
प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायत राज निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए होने वाली इन नियुक्तियों के लिए शेष रहे पदों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की गई है। मेरिट में कट ऑफ जारी करते हुए प्रोविजनल सलेक्शन किया गया है। इसमें सामान्य पद के लिए महिला व पुरुष के लिए 64.660 परसेंटए ओबीसी पुरुष में 63.210, महिला में 63.020, एमबीसी पुरुष में 62.120, एससी पुरुष में 59.260, एससी महिला 58.040 परसेंट अंक तक चयन हुआ है। इस सूची में 511 का चयन हुआ है। सूची में अभ्यर्थी के नाम के साथ सारी जानकारी दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो