वहीं जोधपुर नगर निगम के प्रत्याशियों को लेकर अभी भी मशक्कत खत्म नहीं हुई है। एक और जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने हिसाब से टिकट वितरण करना चाहते है, वहीं संगठन पदाधिकारी व विधायक अपने पसंद के उम्मीदवारों को टिकट दिलाना चाहते हैं। दोनों ही अपनी अपनी बात पर अडिग होने से सूची जारी होने में देरी लग रही है। हालांकि पार्टी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि पहली सूची में कितने प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
जयपुर के सभी मंडलों से संभावित उम्मीदवारों के नाम मिल चुके हैं। इन्हें लेकर पहले दौर का मंथन भी हो चुका है।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर ने नामों को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ चर्चा की।
जोधपुर, कोटा और जयपुर के नगर निगमों के समन्वयकों, प्रभारियों, सह-प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ भी चर्चा की गई। जिसमें राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल बैठक में मौजूद रहे।