scriptखत्म होगा टिकट का इंतजार, देर रात तक जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची | news jaipurThe first list of BJP candidates can be released | Patrika News

खत्म होगा टिकट का इंतजार, देर रात तक जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची

locationजयपुरPublished: Oct 17, 2020 11:20:46 pm

Submitted by:

Devendra Singh

nagar nigam election 2020 : निगमों के चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा आज देर रात तक अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार तीनों नगर निगम के अधिकांश प्रत्याशियों के नामों पर आम सहमति बन चुकी है

भाजपा प्रदेश कार्यालय

भाजपा प्रदेश कार्यालय

जयपुर। नगर निगमों के चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा आज देर रात तक अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार तीनों नगर निगम के अधिकांश प्रत्याशियों के नामों पर आम सहमति बन चुकी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जयपुर, जोधपुर एवं कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर आज सुबह से चली कोर कमेटी की बैठक में देर रात तक माथापच्ची का दौर जारी रहा। पार्षद प्रत्याशी चयन को लेकर तैयार किए गए पैनलों, नगर निगम चुनाव में पार्टी की रणनीति व एजेंडे पर चर्चा हुई। ऐसे में जयपुर नगर निगम की जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के लिए भी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची कुछ देर में आने की संभावना है। सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जयपुर से की जाएगी।
जोधपुर नगर निगम के प्रत्याशियों को लेकर अभी भी मशक्कत खत्म नहीं हुई है। एक और जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने हिसाब से टिकट वितरण करना चाहते है, वहीं संगठन पदाधिकारी व विधायक अपने पसंद के उम्मीदवारों को टिकट दिलाना चाहते हैं। दोनों ही अपनी अपनी बात पर अडिग होने से सूची जारी होने में देरी लग रही है। हालांकि पार्टी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि पहली सूची में कितने प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
जयपुर के सभी मंडलों से संभावित उम्मीदवारों के नाम मिल चुके हैं। इन्हें लेकर पहले दौर का मंथन भी हो चुका है।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर ने नामों को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ चर्चा की।
जोधपुर, कोटा और जयपुर के नगर निगमों के समन्वयकों, प्रभारियों, सह-प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ भी चर्चा की गई। जिसमें राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल बैठक में मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो