scriptकांग्रेस की पहली सूची में बन रहा चार ग्रहों का केन्द्र योग | news list bjp congess yog news | Patrika News

कांग्रेस की पहली सूची में बन रहा चार ग्रहों का केन्द्र योग

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2018 11:10:18 pm

Submitted by:

Harshit Jain

-बीजेपी के प्रत्याशियों को करना पड़ सकता है संघर्ष

123

कांग्रेस की पहली सूची में बन रहा चार ग्रहों का केन्द्र योग

जयपुर. प्रदेश में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत चुनावी संग्राम धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ज्योतिषविदों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार रात 12.35 मिनट पर जारी हुई 152 प्रत्याशियों की पहली सूची सिंह लग्न में निकाली गई। बंशीधर पंचाग के निर्माता पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सिंह लग्न का स्वामी सूर्य होता है। वहीं सूची जारी होने पहले 10.17 मिनट पर चन्द्रमा रात को कुंभ राशि में आ चुका था। जिससे चार ग्रहों चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु का योग केन्द्र योग बना रहा है, जो कि राज कार्य में सफल और श्रेष्ठदायी माना गया है। प्रदेश की प्रभाव राशि तुला मानी गई है और कांग्रेस की 152 प्रत्याशियों की सूची सिंह लग्न में जारी की गई जो त्रिएकादशी भाग में जारी की गई है। आगामी समय में प्रदेश को आगे ले जाने में सक्षम रहेंगे। वहीं पार्टी की कुंडली धनु लग्न की मानी गई है, इससे सिंह लग्न नवमाह का लग्न है, जो कि श्रेष्ठता को प्रदर्शित करता है।
विजयी बनने के लिए परिश्रम की जरूरत
वहीं बीजेपी की पहली सूची 11 नवंबर को रात 11.15 बजे जारी की गई थी, जिसमें कर्क लग्न में प्रत्याशी घोषित किए। कर्क लग्न में राहु स्थित है साथ ही इसका स्वामी चन्द्रमा छठे स्थान में स्थित है। ज्योतिषविदों के मुताबिक प्रत्याशियों को संघर्षता प्रदर्शित कर रहा है। जिस कारण से विजयी बनने के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत पड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो