scriptpanchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें | News related various divisions of Rajasthan | Patrika News

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

locationजयपुरPublished: Oct 10, 2019 06:10:53 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

panchayat news : राजस्थान के विभिन्न संभागों से जुड़ी खबरें

छात्रावास में पानी की आपूर्ति ठप
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से करौली के मण्डरायल रोड पर संचालित राजकीय अम्डेबडकर छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अव्यवस्थाओं का अम्बार है। राजस्थान पत्रिका की टीम ने गुरुवार तड़के छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि छात्रावास में गत सप्ताह से नलों से पानी की आपूर्ति ठप है। जिसे उन्हें समीप ही रणगमा तालाब में नहाने को जाना पड़ रहा है। तालाब में नहाने से हादसे की आशंका रहती है। इसी प्रकार पेयजल किल्लत भी बनी हुई है। पीने का पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि पहले पानी की आपूर्ति बाधित होने पर टैंकरों से पानी मंगाकर व्यवस्था की जाती थी। लेकिन अब टैंकर भी नहीं मंगाए जा रहे हैं।
……..
मंत्री ने किया महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का औचक निरीक्षण
जयपुर गांधीनगर स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉण् सुभाष गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां फैली अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई। मंत्री जब वहां पहुंचे तो जगह जगह कबाड़ पड़ा था, कमरों में भी साफ सफाई नहीं थी और चाय के कप प्लेट पड़े थे। इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और साफ.सफाई को लेकर दिए जरूरी निर्देश दिए। मंत्री ने अटेंडेंस रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने बालिकाओं से उनकी कुशलक्षेम पूछी और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सेना भर्ती आज से
सीकर में सेना भर्ती आज से शुरू हुई। पहले दिन श्रीमाधोपुर के 5029 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने पहुंचे। जिनमें से करीब 350 अभ्यर्थी गेट पर ही हाइट बार में लंबाई का मापदंड पूरा नहीं कर पाने पर बाहर हो गए। दौड़ के दौरान भी कई अभ्यर्थी रास्ते में गिरने पर दौड़ की बाधा पार नहीं कर पाए। बतादें कि 23 अक्टूबर तक चलने वाली सेना भर्ती में सीकर, जयपुर व टोंक के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
भगवान राम पहुंचे अयोध्या
टोडा गांव में आदर्श कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में भगवान राम अयोध्या पहुंचने पर राजतिलक किया गया।
रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम के साथ लक्ष्मण, सीता व हनुमानजी अयोध्या पहुंचे। जहां पर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। दाऊ धाम के संत बाबा बलदेव दास ने राजतिलक किया।
डीग महोत्सव का शुभारंभ
भरतपुर में आज डीग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने रियासत कालीन महलों में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद हरी झंडी और गुब्बारे उड़ा कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा लोहागढ़ रियासत का इतिहास गौरवशाली और वीरता के साथ ही आपसी भाईचारे के सौहार्द की मिसाल रहा है। इस दौरान मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
१५ कार्यों का एक साथ लोकार्पण
नाथद्वारा में सांसद दिया कुमारी ने नगर पालिका की ओर से करवाए गए विभिन्न 15 कार्यों का एक साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवदान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, पालिका अध्यक्ष लाल जी मीणा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं संगठन के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन शुरू
बरुन्दनी वेद संस्थान में आज अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन की शुरुआत हुई। पूर्व मन्त्री सुनील शास्त्री ने इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सांसद सी पी जोशी, विधायक गोपाल खण्डेलवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सम्मेलन में १५० विद्वान शामिल हो रहे हैं।
जन सुनवाई में उमड़ी भीड़
प्रभारी मंत्री रमेश मीणा ने की खानपुर मंडी में जन सुनवाई। इस दौरान समस्याओं और परेशानियों को लेकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर लोगों की भीड़ उमड़ने पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था हो गई जिसस पर पुलिस ने कुछ लोगों को मंच से नीचे उतार दिया। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने प्रभारी मंत्री से इसकी शिकायत भी की। जन सुनवाई में मंत्री के अलावा जिला कलेक्टर, सीईओ, सहित जिले व उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव आज
सीकर जिले के रींगस नगर पालिका में आज अध्यक्ष पद के उपचुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जिनकी जांच के बाद नाम वापस लिए जा सकेंगे।आपको बता दें कि पिछले दिनों नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश पारीक के निधन के बाद अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था जिसका चार्ज डीएलबी द्वारा उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत को दिया गया था।
अतिक्रमण हटाया
बीकानेर नगर विकास न्यास ने आज रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर मकानों और दुकानों के आगे हो रखे अतिक्रमणों को हटाया। न्यास तहसीलदार अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में न्यास दल ने चौपड़ा कटला के पीछे से रेलवे फाटक तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर चौकियों, रैम्प आदि के रूप में हो रहे पक्के अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की। पुख्ता पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में न्यास दल ने तीन जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमणों को हटाया गया। सुबह 8 बजे कार्रवाई शुरू होने के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ बढऩी शुरू हो गई। कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। इस दौरान एक.दो स्थान पर लोगों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई। अग्रवाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सौ से अधिक मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों आदि के आगे हो रखे अतिक्रमणों को हटाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो