
देश में 80% महिलाएं व 66% पुरुष मानते हैं कि महिला शारीरिक संबंध से मना कर सकती है, यदि पति को कोई यौन रोग है, पति दूसरी महिला से संबंध रखता है या वह खुद थकी हुई है। 8% महिलाएं व 10% पुरुष मानते हैं कि पत्नी पति को शारीरिक संबंध से मना नहीं कर सकती है।
सर्वे में 19% पुरुषों ने माना कि अगर पत्नी यौन संबंध से इनकार करती है तो पति को गुस्सा करने व महिला को फटकारने या पीटने का अधिकार है। इनमें भी 6% पुरुष मानते हैं कि उन्हें पत्नी को डांटने, उसे पैसे नहीं देने व जबरन शारीरिक संबंध का अधिकार है।