scriptआवारा पशुओं के खिलाफ निगम का महाअभियान, जयपुरवासियों को मिलेगी राहत | Nigam campaign against stray animals, Jaipurites will get relax | Patrika News

आवारा पशुओं के खिलाफ निगम का महाअभियान, जयपुरवासियों को मिलेगी राहत

locationजयपुरPublished: Dec 22, 2020 03:41:34 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

अवैध डेयरी चला रहे लोगों पर कसेगी लगाम

आवारा पशुओं के खिलाफ निगम का महाअभियान, जयपुरवासियों को मिलेगी राहत

आवारा पशुओं के खिलाफ निगम का महाअभियान, जयपुरवासियों को मिलेगी राहत

जयपुर। राजधानी जयपुर को आवारा मवेशियों से मुक्त बनाने को लेकर नगर निगम सख्त रवैया अपना रहा है। दो माह में नगर निगम अवैध डेयरी चला रहे 100 से ज्यादा परिवारों का विद्युत कनेक्शन काट चुका है। अब करीब 200 से ज्यादा परिवारों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। वहीं नगर निगम की आधा दर्जन टीमें लगातार शहर में आवारा मवेशी पकड़ने में जुटी है। नगर निगम जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज निगम के पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारियों के मुताबिक नए साल की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग दिन के हिसाब से शहर के बीच डेयरी चलाने वालों को पाबंद किया जाएगा। यदि इस पर धयान नहीं दिया गया तो कार्यवाही भी की जाएगी।
100 मवेशी रोजाना पकड़ने का लक्ष्य
नगर निगम ने आवारा मवेशी पकडऩे के लिए आधा दर्जन टीमें बनाकर प्रतिदिन 100 मवेशी पकड़ने का लक्ष्य रखा है। इन सब के बावजूद शहर में आवारा मवेशियों की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। मवेशी पकड़ने में जुटी नगर निगम की टीम पर स्थानीय लोग दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करने का भी आरोप लगा रहे हैं। शहर में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। आवारा मवेशियों की वजह से शहर की छवि भी खराब हो रही है।
अवैध डेयरी चिह्नित करने में जुटी टीम
शहर में चल रही अवैध डेयरियों को चिह्नित करने के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है। शहर में अभी तक 250 से अधिक अवैध डेयरियां चिह्नित की जा चुकी है। शहर से रोजाना मवेशी पकड़ कर गौशाला में छोड़े जा रहे हैं। अवैध डेयरी चलाने वाले लोगों के घरों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो