scriptबड़ी खबर : BJP विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ निगम ने दर्ज करवाया राजकार्य में बाधा का मुकदमा | Nigam Case filed against Bjp Leader Kalicharan Saraf | Patrika News

बड़ी खबर : BJP विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ निगम ने दर्ज करवाया राजकार्य में बाधा का मुकदमा

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2019 05:59:48 pm

Submitted by:

rohit sharma

बड़ी खबर : BJP विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ निगम ने दर्ज करवाया राजकार्य में बाधा का मुकदमा

जयपुर।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ राजकार्य में मामला दर्ज हुआ है।

विधायक कालीचरण के खिलाफ नगर निगम पशु चिकित्सा अधिकारी ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही विधायक सराफ के बेटे के खिलाफ भी एक अन्य मामले में बजाज नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि बीजेपी नेता कालीचरण सराफ मालवीय नगर से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की अर्चना शर्मा को हराया था।
मामले में बजाज नगर थाना अधिकारी ने बताया कि मालवीय नगर क्षेत्र के भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर सोमवार रात राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। मालवीय नगर क्षेत्र में अवैध डेयरियों पर जयपुर नगर निगम के एक दल द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ सराफ ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था।
https://twitter.com/rpbreakingnews/status/1107974994858917888?ref_src=twsrc%5Etfw
ये हुआ पूरा मामला

निगम का दस्ता गुर्जर बस्ती में अवैध पशु डेयरियों पर कार्रवाई करने के लिए गया था लेकिन डेयरी मालिकों नें जप्त जानवरों को गाड़ियों में से मुक्त करवा लिया और निगम के कर्मचारीयों के साथ मारपीट की थी जिसके बाद निगम प्रशासन नें 2 डेयरी मालिकों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था।
राजधानी में अवैध पशु डेयरियों के खिलाफ नगर निगम के अभियान का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों के समर्थन में स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ भी उतर आये। सराफ ने धरने में शामिल होकर खुद भी निगम की कार्रवाई का विरोध जताया।
इस दौरान निगम का दस्ता सोमवार सुबह अवैध पशु डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मालवीय नगर के गुर्जरों का मोहल्ला जयअंबे नगर पहुंचा। टीम ने यहां से कार्रवाई करते हुए दुधारू पशुओं को जप्त करना शुरू किया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
लोगों के धरना शुरू करने के बाद मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ भी पहुंचे और निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। इस दौरान रोड पर जाम की भी स्थिति बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश भी की, लेकिन लोग कई घंटों तक नहीं मानें। वहीं मंगलवार को विधायक सराफ के खिलाफ निगम ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो