script

राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे

locationजयपुरPublished: Feb 03, 2020 07:30:45 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे

राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे

राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे

राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे
राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात न्यूनतम तापमान अलवर में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान पिलानी में 4.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर व चित्तौडग़ढ़ में 5.5 डिग्री सेल्सियस व गंगानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अच्छे खासे अंतर के कारण भी लोग परेशान हो रहे हैं। कल जयपुर में रात और दिन के तापमान में 13.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया।
राजस्थान के सीकर जिले में अगले कुछ दिनों का तापामान

०४ फरवरी की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान ६.० डिग्री और अधिकतम तापमान २०.० डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
०५ फरवरी के मौसम पर जाए तो यहां न्यूनतम तापमान ४.० डिग्री और अधिकतम तापमान २०.० डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन मौसम साफ रहेगा।

०६ फरवरी के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान ४.० डिग्री और अधिकतम तापमान २१.० डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन मौसम पहले के दिन की तरह ही साफ रहेगा।
०७ फरवरी के मौसम पर जाए तो यहां न्यूनतम तापमान ५.० डिग्री और अधिकतम तापमान २१.० डिग्री रहने की संभावना है। मुख्य रुप से यहां मौसम साफ रहेगा।

०८ फरवरी के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान ५.० डिग्री और अधिकतम तापमान २१.० डिग्री रहने की संभावना है। यहां मुख्य रुप से मौसम साफ बना रहेगा।

अजमेर 7.8
जयपुर 8.8
पिलानी 4.4
सीकर 5.5
कोटा 8.2
सवाई माधोपुर 7.6
डबोक 6.9
बाड़मेर 10.7
जैसलमेर 9.7
फलौदी –9.8
बीकानेर 10.6
चूरू 4.9
श्रीगंगानगर 5.8

ट्रेंडिंग वीडियो