पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं
जयपुरPublished: Feb 20, 2023 08:33:23 am
कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बीच सरकारी तेल वितरण कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए गए हैं।


पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बीच सरकारी तेल वितरण कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया हे। दूसरी तरफ, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी जारी कर दिए हैं। आज जनता को राहत देते हुए गैस सिलेंडर के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में वृद्धि 6 जुलाई 2022 को हुई थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।