scriptसंघर्ष और समर्पण को मिला मान-सम्मान, दुलार और तालियों के बीच शक्ति स्वरूपाओं ने पाया सम्मान | shakti festival 2017 | Patrika News

संघर्ष और समर्पण को मिला मान-सम्मान, दुलार और तालियों के बीच शक्ति स्वरूपाओं ने पाया सम्मान

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2017 01:43:00 am

Submitted by:

madhulika singh

दो साल बाद फिर हितैषियों, परिजनों और समाजजनों के बीच अपनी प्रतिभा और सेवा समर्पण से विभिन्न क्षेत्रों में अलहदा मुकाम हासिल करने वाली शक्ति स्वरूपा के सम्मान का साक्षी बना सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर स्थित विवेकानंद सभागार।

SHAKTI-2017

SHAKTI-2017

दो साल बाद फिर हितैषियों, परिजनों और समाजजनों के बीच अपनी प्रतिभा और सेवा समर्पण से विभिन्न क्षेत्रों में अलहदा मुकाम हासिल करने वाली शक्ति स्वरूपा के सम्मान का साक्षी बना सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर स्थित विवेकानंद सभागार। जहां 51 नारी शक्तियों का सम्मान रविवार को प्लेटिनम यूनिवर्सिटी और 95 एफएम तड़का के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ‘शक्ति-2017 में हुआ। इस अनूठे आयोजन में नन्हीं बच्चियों, किशोरियों, युवाओं और वरिष्ठ वर्ग की शख्सियतें अलग-अलग क्षेत्रों से चुनकर विशेष सम्मान की हकदार बनीं जिन्हें सभागार में मौजूद शहरवासियों का खासा मान-दुलार और ढेर तालियां भी मिलीं।
READ MORE : BREAKING: उदयपुर के सरदारपुरा चतुर बाग रेस्टोरेन्ट में आग, दमकल पहुंची मौके पर, देखें वीडियो

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोड़से के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, प्लेटिनम यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रवीण रातलिया, ब्रह्मकुमारी प्रजापिता विश्वविद्यालय उदयपुर केंद्र की रीटा बहन तथा अरावली इंस्टीटयूट की डायरेक्टर डॉ. निशा दीक्षित भी उपस्थित थीं। अतिथियों ने अपने उद्गारों में संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत समानता, शिक्षा और रोजगार अवसरों की चर्चा करते कहा कि अब भी इस क्षेत्र में बहुत कुछ करना शेष है। कहने को हम 70 बरस पहले आजाद हो गए लेकिन देश-दुनिया में अब भी कई जगह स्त्रियां अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रही हैं।
READ MORE : धूमधाम से मनाई महावीर जयंती, निकाली शोभायात्रा और किया महावीर स्वामी के जीवन प्रसंगों का गुणगान

इस मौके पर कला आश्रम की ओर से कथक नृत्य, नाट्यांश की ओर से लघु नाटिका, राजीव सूरती डांस फैक्ट्री की ओर से ग्रुप डांस तथा साहित्य कला संगम की ओर से सूफियाना संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
ये सब हुईं सम्मानित

गौरवी सिंघवी, ऋतु, मनीषा भटनागर, ताशी मेनारिया, समता डंूगरवाल, लक्ष्मी मीणा, सोनाली पाहुजा, सीमा गोदावत, लब्धि सुराणा, कला करणपुरिया, रंजना जोशी, पूनम सचदेव, ललिता सिंघवी, शालिनी चौधरी, पुष्पा खमेसरा, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. मीना बया, दुर्रिया कपासी, बेबी मनस्विनी शर्मा, दाखी बाई गमेती, बिंदू कुमारी, लीना शर्मा, कंचन राठौड़, सुप्रिया शर्मा, रजनी गांधारी, प्रिया सचदेव, नेहा कुमावत, नेहा पानेरी, रीना मेनारिया, ऋतु मारु (सिंघवी) मंजू लक्ष्मी, कुसुम शर्मा, ज्योति चौहान, पायल अग्रवाल, डॉ. मंजू जैन, यशोदा देवी राजमाली, गुंजन पोरवाल, गर्विता बापना, डॉ. तारा दीक्षित, रेखा खोखर, आरुषी व्यास, मरियम्मा टी. जैकब, संगीता कोठारी, सुषमा इंटोदिया, अरवा तुर्रा, लक्ष्मी कोठारी, प्रो. सुनीता सिंह, हिमानी बैरवा, वंदना अग्रवाल, डॉ. हर्षा त्रिवेदी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो